फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two arrested for demanding extortion from businessman

Agra News: व्यापारी से रंगदारी मांगने में दो गिरफ्तार

Sat, 24 Aug 2024 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 24 Aug 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for demanding extortion from businessman
गंजडुंडवारा। कस्बा में एक व्यापारी से दो आरोपियों ने 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये नहीं देने पर उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। कस्बा के मोहल्ला आबाजी निवासी संदीप गुप्ता के मोबाइल पर 15 अगस्त की देर शाम एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने उससे 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये नहीं देने पर उसके पुत्र साक्ष गुप्ता को जान से मारने की धमकी भी दी। घबराकर पीड़ित ने थाना में तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने मामले का खुलासा करने के लिए एसओजी, सर्विलांस व स्थानीय पुलिस की टीम का गठन किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपी अनुराग उर्फ गुड्डू निवासी सिकहरा गंजडुंडवारा और परविंदर चौधरी निवासी मोहल्ला मदार गेट थाना अनूप शहर बुलंदशहर को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से तीन मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। इनमें से एक आरोपी अनुराग उर्फ गुड्डू उपरोक्त पूर्व में वादी एवं वादी के बहनोई की गाड़ी पर ड्राइवर रह चुका था। इसने अपने साथी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भारती ने बताया कि व्यापारी से रंगदारी मांगने व उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने रुपये मांगना स्वीकार भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed