फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two and half Km Long Queue Of Devotees For Darshan Of Thakur Banke Bihari In Vrindavan

Mathura: बांकेबिहारी के दर्शन के लिए ढ़ाई किमी लंबी कतार, भीड़ और गर्मी में बच्चों व बुजुर्गों का रहा बुरा हाल

Sat, 22 Apr 2023 11:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Apr 2023 11:34 PM IST
सार

बांके बिहारी मंदिर में  अक्षय तृतीया व वीकेंड की वजह से दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी। आलम ये था कि दर्शन के लिए डेढ़ घंटे तक लाइन में लगना पड़ा। 
 

विज्ञापन
Two and half Km Long Queue Of Devotees For Darshan Of Thakur Banke Bihari In Vrindavan
वृंदावन की गलियों में लगी भक्तों की कतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अक्षय तृतीया व वीकेंड होने के कारण भीड़ का दबाव ज्यादा रहा। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुबह से ही मंदिर के प्रवेश मार्गों पर बैरिकेडिंग कराकर लाइन लगवाई और एक-एक कर श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में प्रवेश दिया गया। इससे यहां दोपहर तक दो से ढाई किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। श्रद्धालुओं को अपने आराध्य के दर्शन के लिए लाइन में लगभग डेढ़ घंटे तक लगना पड़ा तब जाकर दर्शन हुए। ऐसी गर्मी में बुजुर्ग और बच्चों को बुरा हाल था।

विज्ञापन


सुबह 6 बजे से भक्त ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन की अभिलाषा लिए मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर लाइन में लग गए। पुलिस द्वारा भीड़ का अंदेशा होने के कारण रात में ही विद्यापीठ चौराहे से फोगला आश्रम की ओर जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग कर दी। यहां सुबह 8 बजे हरिनिकुंज चौराहा से भी आगे इस्काॅन रोड पर लंबी लाइन लग गई। भक्त लाइन के सहारे मंदिर की ओर बढ़ते गए और मंदिर की गली में पहुंचे, लेकिन यहां बैरिकेडिंग की व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण हालात बिगड़ गए। धक्कामुक्की और आपाधापी के साथ भक्त मंदिर के गेट तक पहुंचे।
विज्ञापन


दूसरी ओर सुबह 11 बजे के बाद विद्यापीठ चौराहे से लेकर इस्काॅन मार्ग पर फोगला आश्रम तक श्रद्धालुओं की लाइन देखकर लोग प्रशासन की व्यवस्था को भी कोसते दिखे। यहां लगभग ढाई किलोमीटर से भी अधिक दूरी तक लाइन लग गई। गर्मी में लाइन में लगे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की तबीयत भी खराब हुई। कई ऐसे श्रद्धालु भी थे जो बिना दर्शन के ही लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Yamuna Expressway: डेढ़ घंटे तक टोल फ्री रहा यमुना एक्सप्रेसवे, दनादन निकली गाड़ियां; जानिए क्या थी वजह

लोगों ने पैदल ही तय किया रास्ता

वृंदावन-मथुरा मार्ग पर सैकड़ों लोग पैदल ही रास्ता तय करने के लिए मजबूर दिखे। मार्ग पर यातायात साधनों की उचित व्यवस्था न होने के कारण उन्हें परेशानी हुई। वहीं डीएम पुलकित खरे और एसएसपी शैलेष पांडेय ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed