फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yamuna Expressway toll free for one and half hour know reason

Yamuna Expressway: डेढ़ घंटे तक टोल फ्री रहा यमुना एक्सप्रेसवे, दनादन निकली गाड़ियां; जानिए क्या थी वजह

Sat, 22 Apr 2023 11:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Apr 2023 11:22 PM IST
सार

यमुना एक्सप्रेसवे के बाजना टोल पर डेढ़ घंटे का ऐसा समय रहा, जिसमें टोल नहीं लगा। इस दौरान बड़ी संख्या में गाड़ियां तेजी से यहां से निकल गईं। 

विज्ञापन
Yamuna Expressway toll free for one and half hour know reason
यमुना एक्सप्रेसवे टोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना एक्सप्रेसवे के बाजना टोल कर्मियों ने भाकियू नेता के लिए टोल फ्री करने का संदेश नहीं माना तो इससे नाराज होकर कार्यकर्ता शनिवार शाम टोल प्लाजा पर पहुंचे और टोल फ्री करा दिया। करीब डेढ़ घंटे वाहन बिना टोल दिए गुजरते रहे। कार्यकर्ताओं की भीड़ के कारण जाम की स्थिति भी बनी। आखिर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन देकर वहां से हटवाया।

विज्ञापन


ये है मामला 

दरअसल, भाकियू टिकैत गुट के एक नेता को नोएडा जाने के लिए कार्यकर्ताओं ने टोल फ्री का संदेश भेजा था। जब कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर पहुंचा तो पता चला कि टोलकर्मियों को पास ऐसा कोई संदेश नहीं आया। इस पर तेजबहादुर सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और टोल प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने टोल को सभी लाइनों पर कब्जा कर टोल को फ्री करा दिया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: लग्जरी कार में बैठकर आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते चार आरोपी गिरफ्तार, मिनटों में बदल देते थे लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना पर थाना नौहझील प्रभारी अरुण सिंह भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाकर तीन दिन का समय मांगा। उन्होंने कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे अथाॅरिटी के उच्चधिकारियों के साथ वार्ता करवाकर मामले का निस्तारण करा दिया जाएगा। इस पर प्रदर्शनकारी मान गए। तेजबहादुर सोनी ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर किसानों का अपमान किया जाता है। मैसेज के बावजूद गाड़ियों को नही निकाला जाता। 

डेढ़ घंटे तक टोल पर कब्जा  

बाजना टोल प्रभारी सुशील चौधरी ने बताया कि भाकियू के लोग शाम को आए और टोल को फ्री कर दिया। इनकी समस्या का समाधान हमारे स्तर का नहीं था। संदेश का निवारण जेवर टोल पर किया जाता है। इन लोगों ने करीब डेढ़ घंटे तक टोल पर कब्जा किए रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed