फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two and a half year old girl raped by young man

ढाई साल की बच्ची से युवक ने की दरिंदगी, लहूलुहान हालत में मिली मासूम

Tue, 19 Jun 2018 12:18 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 19 Jun 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
Two and a half year old girl raped by young man
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के खंदौली क्षेत्र में रविवार रात को अगवा की गई ढाई साल की मासूम से युवक ने दुराचार किया। बच्ची खून से लथपथ मिली। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मासूम बच्ची के पिता मजदूरी करते हैं। खंदौली की ही एक बस्ती में रहते हैं। वो दूसरी बस्ती में रहने वाले अपने बीमार रिश्तेदार को देखने के लिए आए थे। जब वो लौट रहे थे, तो रास्ते में बच्ची खेलती हुई मिली थी। 
विज्ञापन


उन्होंने बस्ती के पास रहने वाले दीपू से कहा कि वो बच्ची को ले जाकर घर छोड़ दे। वो उसे घर नहीं, बल्कि पहले रामबाग और फिर स्ट्रीची ब्रिज के नीचे ले गया। वहां से यमुना किनारे ले जाकर बच्ची से दुराचार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लहूलुहाल हालत में मिली बच्ची

मासूम बच्ची लहूलुहान हालत में मिली। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि जब दीपू को लगा कि बच्ची की जान जा सकती है, तब उसे घर पर लेकर आ रहा था। 

उधर, पुलिस आरोपी को ढूंढ रही थी। सुबह चार बजे उसे पकड़ लिया गया। बच्ची उसी के पास थी। पुलिस ने उसके खिलाफ अपहरण, दुराचार की धाराओं और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया। 

थाना प्रभारी ने बताया कि उसे मंगलवार को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी युवक शराब पीने का आदी है। इसके साथ वो कई तरह के नशे करता है। भांग, चरस, गांजा लेता है। 

आगरा में पहले जगदीशपुरा, फिर एत्माद्दौला और अब खंदौली। तीन दिन में रेप की तीन वारदात हो चुकी हैं। तीनों में मासूम बच्चियों से दुराचार किया गया। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed