{"_id":"628e906c1c92b1344730b7ee","slug":"two-accused-who-were-rewarded-for-the-double-murder-of-chittarpura-surrendered-in-court-agra-news-agr5347495147","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्तरपुरा के दोहरे हत्याकांड को इनामी दो आरोपियों ने कोर्ट में किया समर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्तरपुरा के दोहरे हत्याकांड को इनामी दो आरोपियों ने कोर्ट में किया समर्पण
विज्ञापन
ाह। खेड़ा राठौर के चित्तरपुरा गांव में 16 दिसंबर 2021 को जमीन के विवाद में चचेरे भाइयों महेश सिंह और दिनेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तब से फरार चल रहे पांच-पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी भूरे और हुकुम सिंह ने बुधवार को अदालत में समर्पण कर दिया। छह मई को खेड़ा राठौर पुलिस ने दोनों के घर कुर्क किए थे।
थानाध्यक्ष खेड़ा राठौर ने बताया कि दोनों आरोपियों ने अदालत में समर्पण कर दिया है। कुर्की के बाद भी पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही थी। पुलिस के मुताबिक 16 दिसंबर को खेड़ा राठौर के चित्तरपुरा गांव में जमीन की रंजिश में महेश सिंह और उनके चचेरे भाई दिनेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें कलियान सिंह पक्ष के 14 लोगों को नामजद किया गया था।
पुलिस ने आरोपी कलियान सिंह, शिव कुमार, अशोक, देवी सिंह, एबरन सिंह, बिल्ला, अश्वनी, विवेक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बाद में विजय सिंह और घनश्याम ने अदालत में समर्पण कर दिया था। वहीं, जेल में निरुद्ध आरोपी एबरन सिंह की अप्रैल में तबियत बिगड़ने से जान चली गई थी। वहीं भूरे और हाकिम सिंह फरार चल रहे थे। दोनों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।