फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two accused in the murder of former Pradhan's son arrested in an encounter, one was shot in the leg.

Agra News: पूर्व प्रधान पुत्र के दो हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Thu, 04 Jun 2026 02:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 04 Jun 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Two accused in the murder of former Pradhan's son arrested in an encounter, one was shot in the leg.
अवनीश यादव हत्याकांड: गिरफ्तार आरोपी ​शिव प्रताप उर्फ गेंदा - फोटो : Archive
बाह। जानलेवा हमले में गवाही से रोकने के लिए सोमवार की रात चित्राहाट के शाहपुर गुर्जर गांव के पूर्व प्रधान पुत्र अवनीश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनका भाई उपेंद्र उर्फ मालिक यादव बाजू में गोली लगने से घायल हो गया था। बुधवार तड़के पूर्व प्रधान पुत्र के दो हत्यारोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया।
विज्ञापन




एसीपी बाह हरेकृष्ण शर्मा ने बताया कि हत्यारोपी शाहपुर गुर्जर के शिव प्रताप उर्फ गेंदा एवं कृष्णा यादव को गढ़ी प्रताप पुरा गांव के पास से गिरफ्तार किया था। बुधवार तड़के उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद करने के लिए पुलिस ले जा रही थी, तभी शिव प्रताप उर्फ गेंदा दरोगा की रिवाॅल्वर छीनकर पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागा। पुलिस मुठभेड़ में एक पैर में गोली लगने से शिव प्रताप उर्फ गेंदा घायल हो गया। पुलिस घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रही थी, तब शिव प्रताप उर्फ गेंदा लड़खड़ाते हुए बोल रहा था कि साहब गलती हो गई। शाहपुर गुर्जर के उपेंद्र उर्फ मालिक यादव ने मंगलवार को दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा था कि गांव के पूर्व प्रधान इंद्राज यादव पक्ष ने चुनावी रंजिश में 24 जनवरी को गोली मारकर उसकी हत्या की कोशिश की थी। भाई संतोष यादव ने विजय प्रताप उर्फ रौली, इंद्रराज यादव, मुकेश यादव, योगेन्द्र उर्फ छोटू, शिवप्रताप उर्फ गेंदा, सौरभ, कृष्णा यादव, अभिषेक यादव उर्फ गोलू को नामजद कराया था। मामला अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट में विचाराधीन है। विजय प्रताप उर्फ रौली जेल में निरुद्ध है। भिंड के अकोड़ा के अभिषेक यादव उर्फ गोलू ने मुकदमे में पैरवी करने पर परिवार को खत्म करने की कई बार धमकी दी थी। 8 मई को भाई अवनीश यादव, उनके बेटे आशीष यादव, भाई संतोष यादव को मुकदमे में पैरवी के सिलसिले में जेल से अदालत आए विजय प्रताप उर्फ रौली ने धमकी दी थी कि गवाही दोगे तो अंजाम बहुत बुरा होगा। सोमवार रात 8 बजे हमलावरों ने फायरिंग कर कार का पीछा किया, प्यारम्पुरा गांव पर कार को रोक लिया। अवनीश यादव के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। उपेन्द्र उर्फ मालिक यादव की बाजू में भी गोली लगी। जैतपुर पुलिस ने उपेंद्र उर्फ मालिक यादव की तहरीर पर शाहपुर गुर्जर के इंद्राज यादव, मुकेश यादव, शिवप्रताप उर्फ गेंदा, कृष्णा यादव, सौरभ उर्फ दीपू, योगेंद्र उर्फ छोटू, अकोड़ा भिंड के अभिषेक यादव उर्फ गोलू, गोहद भिंड के नानू गुर्जर, मेला ग्राउंड भिंड़ के रमन, खिलाड़ी यादव, अखलेश यादव उर्फ कोकई, उसका भाई सर्देश उर्फ पल्ले व 3 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन






तीसरे दिन भी नहीं टूटी अवनीश की पत्नी की बेहोशी

बाह। शाहपुर गुर्जर के अवनीश यादव की हत्या के बाद जैतपुर स्थित घर पर बेहोश हुई पत्नी स्नेहलता की बुधवार को तीसरे दिन भी बेसुध पड़ी रही। उसकी सेहत को लेकर गमजदा परिजन चिंतित एवं परेशान हैं। जब भी होश आता है तो स्नेहलता हत्यारोपियों को सजा ए मौत की मांग करती है। स्नेहलता की सेहत को लेकर परेशान बेटियों स्वार्थी और शिवानी ने पिता का साया छीनने वालों को फांसी की सजा की मांग की है। इतना ही नहीं मृतक की मां रामश्री गुमसुम बैठी रही। दो दिन से बेटे की मौत के गम में डूबी रामश्री ने कुछ खाया तक नहीं है। मृतक की बहनों की आंखों में आंसू रुक नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed