फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two accused arrested in case of kidnapping of girl

Agra News: युवती को अगवा करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 18 Apr 2024 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 18 Apr 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in case of kidnapping of girl
कासगंज। क्षेत्र के एक गांव से चार माह पूर्व युवती को अगवा किए जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले का एक आरोपी अभी भी वांछित है। पुलिस ने दो आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। क्षेत्र के गांव से 22 दिसंबर की रात्रि आरोपी संजीव, रोहन और उसका भाई रोहित युवती को रात्रि में अगवा कर ले गए। आरोपी युवती की मारपीट के बाद उसे बढ़ारी वैश्य के निकट घायल अवस्था में छोड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन को युवती के बारे में जानकारी दी। मामले में पिता ने तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए दबिशें दे रही थी। बुधवार को मुखबिर से आरोपी संजीव और रोहन के अमांपुर रोड पर होने की सूचना मिली। जिसकी जानकारी होने पर पुलिस ने अमांपुर रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने क्षेत्र के अमांपुर रोड पर चार नंबर ट्यूबवेल के समीप से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीसरा आरोपी अभी वांछित है। सीओ अजीत चौहान ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की गई है। तीसरे आरोपी को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed