फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two accused arrested for young man murder in firozabad

फिरोजाबाद: आंखों में मिर्च पाउडर डालकर ली थी बिहार के युवक की जान, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 25 Jan 2021 05:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Jan 2021 05:22 PM IST
विज्ञापन
two accused arrested for young man murder in firozabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद जिले के थाना सिरसागंज क्षेत्र में बिहार निवासी श्रमिक की हत्या उसी के दो साथियों ने की थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। आरोपियों ने हत्या से पहले उसे शराब पिलाई, फिर आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया था। इसके बाद ईंटों से प्रहार करके उसकी हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन


एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक सिरसागंज गिरीशचंद्र गौतम, एसआई रानवीर सिंह हमराही टीम के साथ आरोपियों की तलाश में जुटे थे। सूचना मिली कि अरांव चौराहे पर सारजन की हत्यारोपी कहीं भागने की फिराक में हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने नाम बिहार के जिला खगरिया के गांव भिखारी घाट निवासी नितेश कुमार यादव एवं थरुआ टोला निवासी नितेश कुमार बताया है। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने सारजन की हत्या करना कबूल किया। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी नितेश कुमार सारजन के गांव का ही रहने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई की हत्या का था शक 
आरोपी नितेश कुमार ने बताया कि सारजन ने कई बार उसके भाई त्रिदेव की हत्या करने की धमकी दी थी। दो माह पूर्व त्रिदेव की मौत हो गई थी। त्रिदेव की मौत पर उसे संदेह था कि सारजन ने हत्या तो नहीं की। नितेश यादव ने बताया कि भाई (त्रिदेव) की मौत का बदला लेने के उद्देश्य से 22 जनवरी की शाम को सारजन को लेकर सिरसागंज गया था। शराब पिलाने के बाद उसे सिरसागंज से सराय हैबतपुर की ओर कच्चे रास्ते पर ले गया। यहां उसने अपनी बुआ के लड़के को साथ ले लिया। 

आरोपी ने बताया कि सारजन की आंखों में लाल मिर्च का पाउडर डाला। जब वह चीखने लगा तो उस पर ईंटों से प्रहार कर दिया। इसके कारण उसकी मौत हो गई। मौत होने के बाद उसके पैर पकड़कर रोड किनारे फेंककर वहां से भागे थे। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो ईंटे, मृतक का मोबाइल फोन एवं कपड़े बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed