फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two accused arrested for selling trucks on fake documents in agra

आगरा: फर्जी नंबर से ट्रक बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, सात ट्रक बरामद

Thu, 30 Sep 2021 01:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 30 Sep 2021 01:31 PM IST
सार

पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों गौतम सिंह निवासी बेवर मैनपुरी और राघवेंद्र निवासी ट्रांस यमुना कालोनी को थाना एत्माद्दौला क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर सात ट्रक बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
two accused arrested for selling trucks on fake documents in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में पुलिस ने ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो ट्रकों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचे जाने का धंधा चल रहा है। एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी निशानदेही पर सात ट्रक बरामद हुए हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों गौतम सिंह निवासी बेवर मैनपुरी और राघवेंद्र निवासी ट्रांस यमुना कालोनी को थाना एत्माद्दौला क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर सात ट्रक बरामद हुए हैं। पुलिस ने इन आरोपियों से पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन


यह गिरोह फाइनेंस पर लिए उन ट्रकों को सस्ते दामों पर खरीदता था, जिसकी किश्तें डिफॉल्ट हो गई हों या ट्रक मालिक ने उसकी किश्तों को जमा नहीं किया हो। इसके बाद आगरा में इन ट्रकों के चेसिस व इंजन नंबर बदला जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में उसी इंजन और चेसिस नंबर पर फर्जी कागजात तैयार कराकर ट्रकों को बेचा जाता था। गिरोह में शामिल 16 लोगों के खिलाफ एसटीएफ के उप निरीक्षक अमित तिवारी ने थाना एत्माद्दौला में मुकदमा दर्ज कराया है। गुरुवार को पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed