फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two accused arrested for offensive posters of CM Yogi Adityanath in agra

आगरा के सपा नेता ने लगवाए थे लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी के आपत्तिजनक पोस्टर, गिरफ्तार

Sun, 06 Sep 2020 08:50 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 06 Sep 2020 08:50 AM IST
सार

  • लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्टर समाजवादी पार्टी छात्र सभा के विकास यादव ने लगवाए थे।

विज्ञापन
two accused arrested for offensive posters of CM Yogi Adityanath in agra
आरोपी बॉबी और आसिफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री के आपत्तिजनक पोस्टर लगवाने के आरोप में पुलिस ने आगरा के सपा नेता को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आगरा के संजय प्लेस में इंडियन प्रिंटिंग वर्क्स प्रेस में पोस्टर छपने की बात सामने आई। इस पर शनिवार को पुलिस यहां आई। प्रिंटिंग प्रेस के मैनेजर और डिजायनर को गिरफ्तार कर लिया। थाना हरीपर्वत में जीडी एंट्री कराने के बाद ले गई। 

विज्ञापन


लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर और अन्य प्रमुख स्थानों पर 26 अगस्त को पोस्टर लगे मिले थे। इन पर अखिलेश यादव को ब्राह्मणों का रक्षक दिखाया गया था। ब्राह्मणों पर अत्याचार की बात लिखी थी। मुख्यमंत्री के हाथ में हंसिया दिखाया गया था। इस पर मुद्रक का नाम और पता नहीं था। भड़काऊ नारे लिखे थे। एक जगह पर विकास यादव प्रदेश सचिव सपा छात्र सभा लिखा था। 
विज्ञापन



इसी स्थान पर एक फोटो भी लगा था। इस पोस्टर से लोगों में भय व्याप्त हो गया। जाति विशेष के लोगों में शांति भंग की आशंका बन गई। इस मामले में लखनऊ के हजरतगंज थाने में एसआई कृष्णकांत सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस की विवेचना में पता चला कि विकारस यादव आगरा के सिकंदरा स्थित गांव ककरैठा का रहने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार देर रात विकास यादव को लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ में जानकारी हुई कि लखनऊ में चिपकाए गए पोस्टर उसने संजय प्लेस की इंडियन प्रिंटिंग वर्क्स प्रेस में छपवाए थे। लखनऊ पुलिस की एक टीम शनिवार को यहां आई। 

1600 रुपये में छापे थे 12 पोस्टर 

लखनऊ क्राइम ब्रांच के निरीक्षक प्रमोद कुमार मिश्रा और उनकी टीम ने हरीपर्वत पुलिस को साथ लेकर दोपहर में तीन बजे प्रिंटिंग प्रेस पर छापा मारा। विजय नगर कालोनी निवासी राजेंद्र उर्फ बॉबी और न्यू आगरा के करबला निवासी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को पोस्टर छापने की बात कही। बॉबी प्रेस का मैनेजर है, जबकि मालिक अनवर खान हैं। आसिफ डिजायनिंग करता है। निरीक्षक प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि विकास यादव और बॉबी एकदूसरे को पहले से जानते थे। इसलिए विकास ने उनसे पोस्टर छापने को कहा था। 

मालिक की जानकारी के बिना 24 और 25 अगस्त को 1600 रुपये में 12 पोस्टर छपवाए थे। इन पर मुद्रक का नाम नहीं डाला था। इनको डिजाइन आसिफ ने किया था। पुलिस टीम दोनों को गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर लखनऊ को रवाना हो गई। विकास को जेल भेज दिया गया है। अब आरोपी बाबी और आसिफ को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed