{"_id":"63e9c6258dc37ad04700aa8a","slug":"two-accused-arrested-for-embezzlement-of-rs-1-36-crore-in-bricks-india-pvt-ltd-employee-case-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: 1.36 करोड़ रुपये का गबन करने में दो आरोपी गिरफ्तार, अब तक 12 जा चुके हैं जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: 1.36 करोड़ रुपये का गबन करने में दो आरोपी गिरफ्तार, अब तक 12 जा चुके हैं जेल
Mon, 13 Feb 2023 10:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 13 Feb 2023 10:39 AM IST
सार
थाना रकाबगंज के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार के मुताबिक, विवेक के रिश्तेदारों ने भी कैश अपने परिचितों और रिश्तेदारों को बांटा था। इनमें आरोपी अमित ने अपने जीजा रिंकू को 9 लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन
थाना रकाबगंज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना रकाबगंज पुलिस ने कैश कलेक्शन कंपनी के 1.36 करोड़ रुपये गबन करने के मामले में रविवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनसे 7.72 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। अब तक पुलिस 12 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। 1.07 करोड़ रुपये भी बरामद हो चुके हैं। बाकी रकम आरोपियों ने खर्च कर दी थी।
घटना 27 दिसंबर 2022 को हुई थी। ब्रिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर शशीपाल यादव ने थाना रकाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सुल्तानपुरा निवासी विवेक कंपनी का कैश लेकर बैंक में जमा करने जाता था। वह घटना वाले दिन साईं की तकिया स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा में आया था। वहां से 1,36,93,294 रुपये लेकर फरार हो गया था। रकम ज्यादा थी। इसलिए उसने अपने रिश्तेदारों को रकम बांट दी थी। इसके बाद भाग निकला था।
पुलिस ने एक महिला सहित 10 आरोपियों को जेल भेजा था। रकम भी बरामद की थी। रविवार को दो और आरोपियों को पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पास गिरफ्तार किया गया। इनमें ईदगाह कुतलूपुर निवासी रिंकू और भोगीपुरा निवासी बंटू हैं।
विज्ञापन
थाना रकाबगंज के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार के मुताबिक, विवेक के रिश्तेदारों ने भी कैश अपने परिचितों और रिश्तेदारों को बांटा था। इनमें आरोपी अमित ने अपने जीजा रिंकू को 9 लाख रुपये दिए थे। उसने 2 लाख रुपये अपने साले बंटू को दिए। रविवार को वह परिवार से मिलने आया था। तभी पुलिस ने दबोच लिया। रिंकू से पूछताछ के बाद बंटू भी पकड़ा गया। दोनों से 7.72 लाख रुपये बरामद हुए।