फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Twitter handle of Government of India praise slum boy Sher Ali Khan of agra

Agra: शेर को शाबाशी तो मिली...इमदाद नहीं, अग्निवीर बनने का है सपना, पढ़ें- झुग्गी में रहने वाले छात्र की कहानी

Mon, 27 Jun 2022 12:03 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Jun 2022 12:03 AM IST
सार

 झुग्गी बस्ती में रहने वाले छात्र शेर अली खान ने इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास की है। अब वह किताबें और दाखिले के लिए मेहनत कर रहा है। 

विज्ञापन
Twitter handle of Government of India praise slum boy Sher Ali Khan of agra
छात्र शेर अली खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के पंचकुइयां स्थित शिक्षा भवन के पास झुग्गी बस्ती का लाल शेर अली खान हाईस्कूल की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास करके भले की भारत सरकार के ट्विटर हैंडल पर छाया हो, मगर उसे शाबाशी से ज्यादा आगे पढ़ाई के लिए इमदाद की जरूरत है। उसका कहना है कि अभी ग्यारहवीं के लिए किताबें खरीदनी हैं। इसके लिए वह मेहनत कर रहा है।

विज्ञापन

 
झुग्गी बस्ती में अपने आठ भाई-बहनों के साथ रहने वाले 17 वर्षीय शेर अली दूसरे बच्चों के साथ ही एमजी रोड पर कारों के शीशे साफ करता था, लेकिन आठ साल पहले सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस ने इन बच्चों को पढ़ाना शुरू किया था। इन्हीं बच्चों में शामिल शेर अली ने हाईस्कूल की परीक्षा को प्रथम श्रेणी में पास किया तो झुग्गियों के बच्चों में उत्साह छाया हुआ है। 

विज्ञापन

अग्निवार बनने की है अच्छा 

भारत सरकार ने ट्विटर हैंडल पर शेर के हौसले को सराहा और शाबाशी दी, मगर इससे उसके जीवन में कोई बदलाव नहीं आया। शेर अली ने अग्निवीर बनने की इच्छा जाहिर की थी। शनिवार को वह अपने पिता रंगीलाल के साथ नींबू मिर्च (नजरौटा) दुकानों में लगाने गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शेर अली ने बताया कि अब उसे ग्यारहवीं की पढ़ाई करनी है। इसके लिए किताबें और स्टेशनरी की जरूरत है। मोमबत्ती व मोबाइल की रोशनी में पढ़ाई करनी पड़ती है। इसके लिए वह दिन रात मेहनत कर रहा है, ताकि परिवार को चलाने के साथ ही पढ़ाई का खर्च भी उठा सकूं। शेर अली का कहना है कि लोगों की मदद मिले तो कुछ बात बने। 

बस्ती के बच्चे बोले, हमारा भी फोटो छपेगा, हम पढ़ेंगे

झुग्गी बस्ती निवासी कामिनी, निर्जला, सोहेल, संजीत, आजाद शेर अली की उपलब्धि से खासे उत्साहित हैं। उनका कहना है कि वह भी आगे पढ़ना चाहते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस इन बच्चों का दाखिला आठवीं व नौंवी कक्षाओं में स्कूलों में कराने में लगे हैं। उनका कहना है कि 10 बच्चे आगे पढ़ने के लिए तैयार हुए हैं। इनका दाखिला करा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed