{"_id":"60f5e3bc8ebc3e69824e394a","slug":"twin-child-born-in-ambulance-agra-city-news-agr500500139","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्बूलेंस में गुंजी किलकारी, जुड़वां बच्चों का जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्बूलेंस में गुंजी किलकारी, जुड़वां बच्चों का जन्म
विज्ञापन
खेरागढ़। प्रसूता को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आगरा जा रही एंबुलेंस में ही महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दे दिया। एम्बुलेंस के चालक और ईएमटी ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बिना आशा की मौजूदगी में डिलीवरी कराई। प्रसव के बाद दोनों को आगरा के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला सहित बच्चा-बच्ची को स्वस्थ बताया है।
सोमवार को खेरागढ़ थाना क्षेत्र के टोटपुर निवासी सपना पत्नी श्रीराम को प्रसव पीड़ा हुई। इस पर परिजनों ने गांव की आशा को फोन कर सूचना दी। आशा ने प्रसव के समय को देखते हुए 102 एंबुलेंस को कॉल की। सूचना पर पहुंची एंबूलेंस सपना को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेरागढ़ पहुंची, जहां से स्टाफ नर्स ने महिला को सरकारी अस्पताल आगरा के लिए रेफर कर दिया।
एंबुलेंस चालक अरुण राठौर और ईएमटी रत्नेश कुमार महिला को लेकर आगरा के लिए निकले। चालक अरुण राठौर ने बताया कि जब महिला को लेकर आगरा के लिए जा रहे थे तभी रास्ते में गांव तेहरा के समीप महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। इस पर उसने एंबुलेंस को तेहरा गांव के समीप साइड में रोक दिया। बताया कि कुछ देर बाद एंबुलेंस में ही महिला ने एक बच्चा और एक बच्ची को जन्म दिया। बाद जिन्हें आगरा के सरकारी हॉस्पिटल लाया गया। यहां मौजूद डॉक्टरों ने जच्चा बच्चा को सुरक्षित बताते हुए भर्ती कर लिया। साथ ही एंबुलेंस कर्मियों की सराहना भी की।