फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Twin child born in ambulance

एम्बूलेंस में गुंजी किलकारी, जुड़वां बच्चों का जन्म

Tue, 20 Jul 2021 02:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Twin child born in ambulance
खेरागढ़। प्रसूता को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आगरा जा रही एंबुलेंस में ही महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दे दिया। एम्बुलेंस के चालक और ईएमटी ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बिना आशा की मौजूदगी में डिलीवरी कराई। प्रसव के बाद दोनों को आगरा के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला सहित बच्चा-बच्ची को स्वस्थ बताया है।
विज्ञापन

सोमवार को खेरागढ़ थाना क्षेत्र के टोटपुर निवासी सपना पत्नी श्रीराम को प्रसव पीड़ा हुई। इस पर परिजनों ने गांव की आशा को फोन कर सूचना दी। आशा ने प्रसव के समय को देखते हुए 102 एंबुलेंस को कॉल की। सूचना पर पहुंची एंबूलेंस सपना को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेरागढ़ पहुंची, जहां से स्टाफ नर्स ने महिला को सरकारी अस्पताल आगरा के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

एंबुलेंस चालक अरुण राठौर और ईएमटी रत्नेश कुमार महिला को लेकर आगरा के लिए निकले। चालक अरुण राठौर ने बताया कि जब महिला को लेकर आगरा के लिए जा रहे थे तभी रास्ते में गांव तेहरा के समीप महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। इस पर उसने एंबुलेंस को तेहरा गांव के समीप साइड में रोक दिया। बताया कि कुछ देर बाद एंबुलेंस में ही महिला ने एक बच्चा और एक बच्ची को जन्म दिया। बाद जिन्हें आगरा के सरकारी हॉस्पिटल लाया गया। यहां मौजूद डॉक्टरों ने जच्चा बच्चा को सुरक्षित बताते हुए भर्ती कर लिया। साथ ही एंबुलेंस कर्मियों की सराहना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed