फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Twice in a week misdeed with girl at hotels in Delhi and Noida

अगले जनम मोहे बिटिया न कीजो: एटा में एक हफ्ते में लड़की का दो बार अपहरण, दोनों बार किया गया सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 28 Apr 2023 07:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Apr 2023 07:24 PM IST
सार

नोएडा व मैनपुरी ले जाकर तीन युवकों ने होटलों में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। किशोरी के पिता का आरोप है कि आरोपियों को पुलिस संरक्षण दे रही है।
 

विज्ञापन
Twice in a week misdeed with girl at hotels in Delhi and Noida
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एटा के थाना मलावन क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी का एक सप्ताह में दो बार अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। नोएडा और मैनपुरी में ले जाने के बाद होटल में वारदात की गई। पिता ने सीएम को ऑनलाइन शिकायत भेज पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने और संरक्षण देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

दो बार किया अपहरण 

किशोरी के पिता ने भेजी गई शिकायत में बताया कि पहली बार बेटी का अपहरण 14 मार्च को किया गया और नोएडा ले जाकर होटल में गांव के ही सतेंद्र उर्फ आकश, रोहित और अजय कुमार निवासी नगला ढक थाना बागवाला ने दुष्कर्म किया। 15 मार्च को ही बेटी के गुमशुदगी की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। आरोपी 17 अप्रैल को पड़ोसी गांव के पास बेटी को छोड़ गए। तब पुलिस को अपहरण कर दुष्कर्म करने वालों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - किसान की दर्दनाक मौत: थ्रेशर में फंसे दोनों हाथ, शरीर के हो गए कई टुकड़े; मंजर देख कांप गए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

होटल में बनाया बंधक 

आरोप है कि 21 मार्च को फिर सभी आरोपी कार से बेटी को उठाकर ले गए और मैनपुरी में होटल ले जाकर बंधक बनाने के बाद तीनों ने दुष्कर्म किया। इस बार पुलिस के सामने गिड़गिड़ाया तो पुरानी गुमशुदगी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपियों पर लड़की को वापस करने का दबाव बनाया तो एक अधिवक्ता के चैंबर पर बेटी को लेकर आरोपी पहुंचे। 27 मार्च को उसे पुलिस के सुपुर्द किया गया।

आरोपियों को संरक्षण दे रही पुलिस 

बताया कि बेटी ने अपने बयान में दोनों बार तीनों आरोपियों द्वारा दुष्कर्म करने की बात कही है, लेकिन पुलिस आरोपियों को संरक्षण प्रदान कर रही है। अब तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की गई है। थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि पहली बार मिली गुमशुदगी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। किशोरी के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed