फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Painful death of the farmer both hands trapped in thresher people were shocked to see the scene

किसान की दर्दनाक मौत: थ्रेशर में फंसे दोनों हाथ, शरीर के हो गए कई टुकड़े; मंजर देख कांप गए लोग

Fri, 28 Apr 2023 03:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Apr 2023 03:02 PM IST
सार

किसान खेत पर गेहूं की थ्रेशिंग का कार्य कर रहा था। उसी समय उसके दोनों हाथ थ्रेशर में फंस गए। जब तक ट्रैक्टर को बंद किया जाता, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

विज्ञापन
Painful death of the farmer both hands trapped in thresher people were shocked to see the scene
मौके पर जुटी किसानों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना औंछा के गांव भगवंतपुर में बुधवार की रात गेहूं कटाई का काम कर रहे किसान के दोनों हाथ थ्रेशर में फंस गए। जब तक वहां मौजूद ग्रामीणों ने मशीन को बंद किया, तब तक किसान की मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

यहां की है घटना 

थाना क्षेत्र के गांव मधन निवासी सैनुद्दीन (40) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। बुधवार को वह गांव भगवंतपुर निवासी अनुज कुमार के खेत पर गेहूं की थ्रेशिंग का कार्य कर रहा था। रात करीब 10 बजे जब वह थ्रेशर में गेहूं के गट्ठर डाल रहा था। तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और दोनों हाथ थ्रेशर में फंस गए। उसकी चीख पुकार सुनकर वहां मौजूद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को बंद किया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: पुलिस के हत्थे चढ़ा ऑन डिमांड कार चोरी करने वाला 'राजू', अब तक चुराईं एक हजार से ज्यादा कारें

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर ही मौत 

सैनुद्दीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। हादसे की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई। किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया। हादसे की खबर मिलने के बाद किसान के रोते बिलखते परिजन मोर्चरी पहुंचे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया गया।

ये भी पढ़ें - हादसा: शादी में शामिल होने जा रहे थे जीजा-साले, मौत ने इस तरह मारा झपट्टा; दोनों की मौत

बच्चों के भरण पोषण का संकट

ग्रामीणों ने बताया कि किसान सैनुद्दीन बेहद गरीब था। वह मेहनत मजदूरी कर पत्नी व पांच बच्चों का भरण पोषण कर रहा था। हादसे में उसकी असमय मौत के बाद जहां सभी लोग दुखी हैं। वहीं पत्नी व बच्चों के सामने अब भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। प्रशासन से पीड़िता परिवार को सहायता दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed