फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   twenty year old man burnt to death in chemical factory fire in Agra

केमिकल फैक्टरी में अग्निकांड: जिंदा जल गया 20 वर्षीय युवक, ड्रम फटने से हुए तेज धमाके, गिर गई दीवार, दहशत

Wed, 12 Apr 2023 01:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 12 Apr 2023 01:36 PM IST
सार

आगरा में केमिकल फैक्टरी में लगी आग की चपेट में आकर 20 वर्षीय युवक जिंदा जल गया। बुधवार की सुबह उसकी लाश फैक्टरी के अंदर पड़ी मिली। इस दौरान ड्रम फटने से कई बार तेज धमाके हुए। इससे दीवार भी गिर गई। 

विज्ञापन
twenty year old man burnt to death in chemical factory fire in Agra
कृष्णा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में केमिकल फैक्टरी में आग लगने से 20 वर्षीय युवक जिंदा जल गया। उसकी लाश फैक्टरी के अंदर पड़ी मिली। घर वालों को जानकारी हुई तो रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन

घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया

घटना रकाबगंज थाना क्षेत्र के छिपीटोला स्थित केमिकल फैक्टरी की है। यहां मंगलवार की दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे के बाद फैक्टरी में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन

पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जुटाई जानकारी

इसी बीच ताजगंज निवासी ओमप्रकाश का बेटा कृष्णा (20) आग की चपेट में आकर जिंदा जल गया। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। बेटे के लौट आने की आस में टकटकी लगाए बैठे थे। बुधवार की तड़के जानकारी हुई कि कृष्णा की लाश फैक्टरी के अंदर पड़ी हुई है। खबर पाकर वह भागते हुए फैक्टरी पहुंचे। सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

twenty year old man burnt to death in chemical factory fire in Agra
फैक्टरी में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला

यह थी पूरी घटना

छीपीटोला में भारतीय स्टेट बैंक के पास सब्जी मंडी में देवरी रोड निवासी राजेश कुमार की जूता मैटेरियल की दुकान है। उन्होंने दुकान के सामने ही नगर निगम के बंद पड़े कार्यालय के जर्जर भवन में गोदाम बना रखा था। इसमें भूतल पर केमिकल के ड्रम, जबकि प्रथम तल पर प्लास्टिक की केन और अन्य सामान रखा था।

दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका

राजेश ने बताया कि दोपहर में तीन बजे दो कर्मचारी गोदाम से जूता बनाने का सामान निकालने गए थे। वह दुकान पर लौटकर आए, तभी गोदाम से लपटें उठने लगीं। यह देखकर बाजार में सब्जी विक्रेताओं में अफरातफरी मच गई। एक के बाद एक केमिकल से भरे ड्रम फटने से तीन धमाके हुए। केमिकल के ड्रम फटने से गोदाम की दीवार भी गिर गई। इससे क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए। सूचना पर थाना रकाबगंज पुलिस पहुंची। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दमकलों के साथ पहुंच गए। दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed