फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   twelve including eight solvers arrested in constable recruitment exam in Agra

सिपाही भर्ती परीक्षा: आगरा में आठ सॉल्वर सहित 12 गिरफ्तार,  साथी तो कोई रिश्तेदार की जगह परीक्षा देने पहुंचा

Sun, 18 Feb 2024 12:00 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Feb 2024 12:00 AM IST
सार

आगरा में सिपाही भर्ती परीक्षा में आठ सॉल्वर सहित 12 गिरफ्तार किए गए। साथी तो कोई रिश्तेदार की जगह परीक्षा देने पहुंचा। देर रात तक इनसे पूछताछ जारी रही। 

विज्ञापन
twelve including eight solvers arrested in constable recruitment exam in Agra
Arrested demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में कड़ी चौकसी, बायोमेट्रिक और आयरिश जांच के बाद भी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में सेंध लगाने में सॉल्वरों ने कसर नहीं छोड़ी। आठ सॉल्वर पकड़े गए हैं, जबकि चार अन्य को बायोमेट्रिक और फोटो मिलान नहीं होने पर हिरासत में लिया गया है। फतेहपुर का सिपाही भी अपने रिश्तेदार की जगह परीक्षा देने पहुंचा था, जबकि एक अन्य अपने साथी की परीक्षा देने के बाद खुद अपनी परीक्षा देने पहुंचा तो फंस गया। देर रात तक कार्रवाई की जा रही थी।

विज्ञापन


नोएडा से आए परीक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान संजय गांधी इंटर कॉलेज, दौरेठा शाहगंज में आकाश को पकड़ा गया। आकाश सिपाही है और फतेहपुर जनपद में तैनात है। वह अपने रिश्तेदार अजय कुमार के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा था। इसके अलावा बिहार के विकास कुमार को शाहगंज के ज्ञान सिंह इंटर कॉलेज से पकड़ा गया। वह शिव कुमार की जगह परीक्षा देने आया था।
विज्ञापन


ज्ञान सिंह इंटर कॉलेज, शाहगंज में फतेहपुर सीकरी निवासी राम को भी पकड़ा गया। बायोमेट्रिक और फोटो का मिलान नहीं हुआ था। इसी तरह बिहार का मोनू मंडल को मायारानी गर्ल्स इंटर कॉलेज, शाहगंज से पकड़ा गया। वह बाह के जतिन यादव के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा था। टीसी चंद्रा इंटर कॉलेज कमला नगर में जैतपुर के सुरेश को पकड़ा गया। वह रघुनाथ का पुरा पिनाहट निवासी जितेंद्र के स्थान पर परीक्षा देने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे की जगह देने पहुंचे परीक्षा

हापुड़ के दीपक शर्मा को कमला नगर के ईएसएस कॉन्वेंट स्कूल से पकड़ा गया। वह आगरा के मनकेड़ा निवासी देवेश कुमार की जगह परीक्षा देने आया था। शास्त्रीपुरम स्थित शिवराज प्रकाश इंटर कॉलेज से सिरसागंज के मनीष यादव को पकड़ा गया, वह सत्यम यादव की जगह परीक्षा देने पहुंचा था। 


फिरोजाबाद निवासी रवि कुमार को ट्रांस यमुना के राम लखन इंटर कॉलेज से पकड़ा गया, वह रामबरन की जगह परीक्षा देने पहुंचा था। एनसी वैदिक इंटर कॉलेज में अलीगढ़ के सनी चौधरी को पकड़ा गया। वह पंकज कुमार की जगह परीक्षा देने आया था।

प्रमाणपत्रों का मिलान नहीं

इनके अलावा वनस्थली कॉलेज, एत्मादपुर से शिव त्यागी के प्रमाणपत्रों का मिलान नहीं होने पर पकड़ा गया है। मदर रोज पब्लिक गर्ल्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिचपुरी रोड, जगदीशपुरा से धीरज कुमार को पकड़ा गया। प्रवेश पत्र के फोटो से उसका चेहरा मैच नहीं कर रहा था। महादेवी गर्ल्स कॉलेज नगला अजीता, जगदीशपुरा में मोनू कुमार को पकड़ा गया। उसका भी फोटो मैच नहीं हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed