{"_id":"641bbb8f77d4b7abc80cb0e8","slug":"tv-actor-to-be-yamraj-made-people-aware-to-follow-traffic-rules-in-agra-2023-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर उतरे यमराज: राहगीरों को यातायात नियमों का पालन करने का पढ़ाया पाठ, उलंघन करने वाले हुए शर्मिंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर उतरे यमराज: राहगीरों को यातायात नियमों का पालन करने का पढ़ाया पाठ, उलंघन करने वाले हुए शर्मिंदा
Thu, 23 Mar 2023 08:09 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 23 Mar 2023 08:09 AM IST
सार
आगरा में लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए यमराज सड़क पर उतरे। उन्होंने लोगों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि नियमों का उलंघन करने पर पुलिस तो छोड़ सकती है। लेकिन किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर यमराज नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने के लिए सड़क पर उतरे यमराज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने के लिए यमराज सड़क पर उतरे। उन्होंने बिना बेलमेट बाइक और बिना सीट बेल्ट के कार चला रहे लोगों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही भारी वाहन चालकों और सभी छोटे-बड़े वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।
दोपहर की कड़ी धूप में चौराहे पर यमराज को देखकर राहगीर चौंक गए। वह कौतूहलवश उनके आगमन के बारे में जानने के लिए रुके। लेकिन, जब यमराज ने उन्हें ही यातायात नियमों का उलंघन करते हुए पकड़ लिया। साथ ही नियमों का पालन करने के लिए कहा तो वह शर्मिंदा हो गए और वहीं से चलते बने। हालांकि जाने से उन्होंने आगे से यातायात के नियमों का पालन करने का वादा किया।
विज्ञापन
दोपहर की कड़ी धूप में चौराहे पर यमराज को देखकर राहगीर चौंक गए। वह कौतूहलवश उनके आगमन के बारे में जानने के लिए रुके। लेकिन, जब यमराज ने उन्हें ही यातायात नियमों का उलंघन करते हुए पकड़ लिया। साथ ही नियमों का पालन करने के लिए कहा तो वह शर्मिंदा हो गए और वहीं से चलते बने। हालांकि जाने से उन्होंने आगे से यातायात के नियमों का पालन करने का वादा किया।
विज्ञापन
टीवी कलाकार ने यातायात नियमों का पालन करने को किया प्रेरित
- फोटो : अमर उजाला
यातायात के नियमों का पालन करने के लिए कर रहे जागरूक
दरअसल, टीवी सीरियलों में काम करने वाले सुनील लोगों को जागरूक करने के लिए यमराज का रूप धारण कर सड़क पर उतरे। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से अजमेर के रहने वाले हैं। वह थिएटर आर्टिस्ट हैं और कई टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं। बताया कि वह एक निजी बैंक के साथ मिलकर लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक कर रहे हैं।यह भी पढ़ें:- फंदे पर लटकते मिले दंपती: एक दिन पहले मायके से लौटी थी पत्नी, ढाई वर्ष की बच्ची है, परिवार से अलग रहते थे
हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित करते टीवी एक्टर सुनील
- फोटो : अमर उजाला