फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   turtle smugglers arrested in agra

दिवाली पर वन विभाग ने तीन तस्करों से बरामद किए 80 कछुए, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

Mon, 28 Oct 2019 03:11 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Oct 2019 03:11 PM IST
विज्ञापन
turtle smugglers arrested in agra
तस्करों के पास से बरामद कछुआ - फोटो : अमर उजाला
आगरा में दिवाली पर वन विभाग और पुलिस ने मिलकर तीन तस्करों को 80 कछुओं के साथ गिरफ्तार किया है। वन विभाग के अधिकारी के अनुसार तस्करों के पास से बरामद कछुओं की कीमत करीब 18 लाख रुपये है। 
विज्ञापन

 
वन विभाग की टीम को सूचना लगी थी कि फिरोजाबाद की ओर से एक वैन से काफी मात्रा में कछुआ लेकर तस्कर जा रहे हैं। इस पर वन विभाग की टीम ने थाना फतेहाबाद की पुलिस को साथ में लेकर तस्करों की वैन का पीछा किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'पॉकेट मनी' बचाकर भारत में रोशन की बच्चों की दिवाली, स्कॉटलैंड से त्योहार मनाने आया परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव नगला गड़रिया के पास से उनकी वैन को रोककर तलाशी ली। वैन में तीन बोरों में 80 कछुए बरामद हुए। जो अलग-अलग प्रजातियों के थे। इन कछुओं की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 18 लाख रुपये आंकी गई है। 

ये आरोपी पकड़े गए

पुलिस ने अजय पुत्र हरनारायण निवासी प्रगति नगर फतेहाबाद, सूरज पुत्र गजाधर निवासी ताल का पुरा मंसूखपुरा, लल्ला पुत्र सत्यदेव निवासी नंदन बसई मोहम्मदपुर फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है। 

बता दें कि दिवाली के मौके पर तथाकथित तांत्रिक लोगों को अंधविश्वास के जाल में फंसाते हैं। धनवर्षा, वशीकरण के नाम तांत्रिक क्रिया के लिए उल्लू व कछुए लाने को कहते हैं। इससे दिवाली पर वन्य जीवों की तस्करी बढ़ जाती है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed