फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tundla Up Assembly By Election: Five Thousand People Banned For Peaceful Elections

टूंडला विधानसभा उपचुनावः शांतिपूर्ण चुनाव कराने को पांच हजार लोग पाबंद

Fri, 23 Oct 2020 02:24 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 23 Oct 2020 02:24 PM IST
सार

एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि टूंडला विधानानसभा उप चुनाव को प्रभावित करने वालों को पाबंद किए जाने की कार्रवाई
सभी सात थाना क्षेत्रों में की जा रही है। अभी तक पांच हजार लोगों को पाबंद किया है।

विज्ञापन
Tundla Up Assembly By Election: Five Thousand People Banned For   Peaceful Elections
फिरोजाबाद एसएसपी सचिंद्र पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जनपद के टूंडला विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारी कर ली है। चुनाव प्रभावित करने की आशंका के चलते करीब पांच हजार लोगों को पुलिस अभी पाबंद कर चुकी है। साढ़े तीन हजार शस्त्र लाइसेंस धारकों में दो हजार जमा कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन


टूंडला विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले को एक कंपनी केंद्रीय सुरक्षा बल के साथ एक कंपनी पीएसी जिले को मिल चुकी है। आरक्षित वर्ग की सीट होने के कारण चुनाव आयोग इसे गंभीरता से ले रहा है। 
विज्ञापन


एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि टूंडला विधानानसभा उप चुनाव को प्रभावित करने वालों को पाबंद किए जाने की कार्रवाई सभी सात थाना क्षेत्रों में की जा रही है। अभी तक पांच हजार लोगों को पाबंद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो हजार शस्त्र लाइसेंस जमा कराए जा चुके हैं। एक कंपनी सीपीएमएफ, एक कंपनी पीएसी जिले को मिल गई है। 25-26 अक्तूबर को दो कंपनी सीपीएमएफ एवं दो कंपनी पीएसी और मिल जाएगी। 


जिले के डेढ़ हजार होमगार्ड के अलावा हमें चुनाव के लिए आगरा, मथुरा से 1100 होमगार्ड के जवान मिलेंगे। आगरा रेंज के सभी चारों जिले से काफी पुलिस बल जिले को आवंटित हुआ है। हर मतदान केंद्र पर पांच से दस मिनट में पुलिस फोर्स पहुंचे ऐसी प्लानिंग की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed