फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tundla railway station will be built like a airport in firozabad

Firozabad: एयरपोर्ट की तर्ज पर अत्याधुनिक बनेगा टूंडला रेलवे स्टेशन, 200 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प

Tue, 27 Sep 2022 12:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 27 Sep 2022 12:17 PM IST
सार

रेल मंत्रालय टूंडला रेलवे स्टेशन को जल्द ही एयरपोर्ट की तर्ज पर बनाने जा रहा है। विदेशी मेहमानों एवं यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर यहां मल्टीप्ल कॉम्प्लेक्स बनाने की भी तैयार की जाएगी। रेलवे स्टेशन पर क्षेत्रीय वस्तुओं के अलावा फिरोजाबाद के कांच उत्पाद को प्रदर्शित किया जाएगा।

विज्ञापन
Tundla railway station will be built like a airport in firozabad
मंडल यातायात प्रबंधक जे संजय कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेल मंत्रालय टूंडला रेलवे स्टेशन को जल्द ही एयरपोर्ट की तर्ज पर बनाने जा रहा है। इस योजना पर करीब दो सौ करोड़ रुपये का बजट आएगा। स्टेशन पर मल्टीपल कॉम्पलेक्स के अलावा अन्य सुविधाएं मिलेंगी। इस स्टेशन को टूरिज्म का हब बनाने की कार्य योजना पर कार्य चल रहा है। 
विज्ञापन

मंडल यातायात प्रबंधक जे संजय कुमार ने अपने कार्यालय में इस प्रोजेक्ट को बेहतर बनाने, स्टेशन इकॉनोमी का अनुपात बढ़ाने एवं यात्रियों की सहूलियत के लिए सुझाव मांगे हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे की इस योजना से टूंडला की इकॉनोमी भी बढ़ेगी।   
विज्ञापन

जल्द बदलेगी टूंडला जंक्शन की तस्वीर 

उन्होंने बताया कि रेल मंत्रालय के आदेशों के बाद टूंडला रेलवे स्टेशन को मडुआडीह स्टेशन से कहीं अधिक बेहतर बनाने के लिए कार्ययोजना तेजी से तैयार की जा रही है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो टूंडला रेलवे स्टेशन की तस्वीर जल्द ही बदल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूंडला जंक्शन की इमारत से लेकर पूरा डिजाइन किसी एयरपोर्ट से कम नहीं होगा। विदेशी मेहमानों एवं यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर यहां मल्टी कॉम्प्लेक्स बनाने की भी तैयार की जाएगी। जिसमें बच्चों के खेलकूद से लेकर उनके मनोरंजन के साधन एवं यात्रियों के ठहरने और खानपान की बेहतर व्यवस्था होगी। 

टूंडला स्टेशन को आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, एटा एवं अयोध्या, काशी का केंद्र बिंदु मानते हुए टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए इस कार्य योजना पर काम किया जा रहा है। माना जा रहा है कि अगर अगले दो वर्ष तक सबकुछ ठीक रहा तो टूंडला स्टेशन का कायाकल्प हो जाएगा। रेलवे स्टेशन पर क्षेत्रीय वस्तुओं के अलावा फिरोजाबाद के कांच उत्पाद को प्रदर्शित किया जाएगा। 

160 किमी प्रतिघंटा होगी ट्रेनों की स्पीड

दिल्ली-हावड़ा रेल ट्रैक को 160 किमी प्रतिघंटा के स्पीड का खाका तैयार कर लिया गया है। अब इस स्पीड से ट्रेनें दौड़ेंगी। मालगाड़ियों को डीएफसी पर ट्रांसफर किया जा रहा है। इसके बाद टूंडला स्टेशन पर ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी। 

स्टेशन पर कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस, भुवनेश्वर राजधानी अथवा डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव, नीमच पैसेंजर ट्रेन को यमुना ब्रिज से टूंडला तक लाने, दादर-बरेली एक्सप्रेस को टूंडला तक लाने एवं मगध एक्सप्रेस को अप एवं डाउन में गाजियाबाद में स्टापेज पर भी विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed