{"_id":"5f9078c38ebc3e9bab1b8502","slug":"tundla-by-election-tundla-news-agr464632369","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत आकलाबाद हसनपुर के ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत आकलाबाद हसनपुर के ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान
विज्ञापन
भीकनपुर मेघपुर के ग्रामीणों ने विरोध करते हुए कहा कि गांव से बैरंग लौटाएंगे प्रत्याशी
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। ग्रामीणों ने गांव में विकास कार्य न होने पर उपचुनाव सभी पार्टियों के प्रत्याशियों का विरोध करने की चेतावनी दी है। बुधवार हसनपुर के ग्रामीणों ने धरना देते हुए कहा कि जब तक विकास कार्य नहीं तब तक वोट नहीं।
मामला थाना नारखी क्षेत्र की ग्राम पंचायत आकलाबाद-हसनपुर का है। यहां के ग्रामीणों ने गांव में विकास कार्य न होने व मूलभूत सुविधाओं के न होने से नाराज होकर राजनीति पार्टियों के नेता और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम सभा में करीब सात हजार की आबादी है। जीतने के बाद इस ओर किसी जनप्रतिनिधि ने ध्यान नहीं दिया। हैंडपंपों से पानी नहीं आ रहा। लाइट की कोई व्यवस्था नहीं।
खड़ंजा न होने के कारण रोड दलदल बन जाते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन के समस्त अधिकारियों से लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मोर्या, दिनेश शर्मा और प्रभारी मंत्री मोती सिंह से भी शिकायत की लेकिन आज तक कोई काम नहीं हुआ। अब वोट मांगने के लिए आ रहे हैं। ग्रामीणों ने मजबूरी में उपचुनाव प्रत्याशियों का विरोध करने का फैसला किया है। नाराजगी जताने वालों में पूर्व प्रधान रवींद्र सिंह, विद्याराम बघेल, हरीमोहन, सूरजपाल चौहान, रामपाल, भरत सिंह, अमर सिंह बघेल, प्रहलाद सिंह, गोपाल चौहान, योगेश चौहान, गजेंद्र सिंह, छोटे लाल, वंशीलाल कठेरिया, राघवेंद्र सिंह, कोमल सिंह आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
यह हैं ग्रामीणों की प्रमुख मांगें
टूंडला। ग्रामीणों ने प्रमुख मांगों में प्राथमिक विद्यालय हसनपुर तक संपर्क मांर्ग व गांव के लिए जाने वाले आधे मार्ग को गड्ढा मुक्त कराया जाए। गांव के अधूरे पड़े विद्युतीकरण को पूरा कराया जाए, ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाया जाए। ग्राम पंचायत में जलाशय पानी की टंकी का निर्माण कराया जाए। प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए।