फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tulsidas  birthplace dispute Evidence including photo of Tulsi Janmabhoomi sent to CM Yogi

तुलसी जन्मभूमि का विवाद: सीएम योगी को भेजे गए तुलसी जन्मभूमि के फोटो सहित प्रमाण

Sun, 07 Aug 2022 03:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 Aug 2022 03:21 PM IST
सार

नमामि गंगे के जिला संयोजक श्रीकांत तिवारी ने शनिवार शूकर क्षेत्र व तुलसी जन्मभूमि के साक्ष्यों को मुख्यमंत्री को रजिस्टर्ड पार्सल से पोस्ट किया है।

विज्ञापन
Tulsidas  birthplace dispute Evidence including photo of Tulsi Janmabhoomi sent to CM Yogi
सोरोंजी में तुलसीदास की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामचरितमानस के रचयिता महाकवि संत तुलसीदास की जन्मस्थली को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इस मामले के लेकर तीर्थ नगरी के लोग लगातार सक्रिय हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री को रजिस्टर्ड डाक से सूकरक्षेत्र व तुलसीजन्म भूमि के फोटो सहित साक्ष्य प्रेषित किए गए। वहीं सदर विधायक के द्वारा सीएम को पत्र भेजकर तीर्थनगरी सोरोंजी को तुलसी जन्मभूमि बताते हुए भ्रम दूर करने की मांग को तीर्थनगरी के लोगों ने सराहा है।

विज्ञापन

भेजे गए ये प्रमाण 

नमामि गंगे के जिला संयोजक श्रीकांत तिवारी ने शनिवार शूकर क्षेत्र व तुलसी जन्मभूमि के साक्ष्यों को मुख्यमंत्री को रजिस्टर्ड पार्सल से पोस्ट किया है। वराह पुराण, गर्ग संहिता, स्कंद पुराण आदि पौराणिक गंथों में शूकर क्षेत्र की स्थिति भागीरथी गंगा किनारे बताई गई है।  डॉ. रामदत्त भारद्वाज, वेदव्रत शास्त्री, डॉ, नरेशचंद्र बंसल, डॉ. रामकृष्ण शर्मा आदि शोधार्थी विद्वानों के शोध पत्रों की प्रति जो शूक रक्षेत्र व तुलसी जन्मभूमि की प्रमाणिकता सिद्ध करते है वो भी भेजी गई हैं। तुलसीदास से जुड़ी धरोहरों गर्भगृह, पाठशाला, स्मारक के छाया चित्र भी मुख्यमंत्री को प्रेषित किए गए हैं। 

विज्ञापन

विधायक ने सोशल मीडिया पर अपलोड की  वीडियो

 इस संबंध में एक वीडियो विधायक द्वारा सोशल मीडिया पर अपलोड की गई है।  नमामि गंगे के प्रदेश सह संयोजक रामेश्वर दयाल महेरे ने कहा कि सदर विधायक का यह कदम बहुत महत्वपूर्ण है। खुशी जताने वालों में रामकिशन रामलोटा, विशोक अग्रवाल, विकास तिवारी, कैलाश मिश्र, दिनेश चंद्र  अतुल गुप्ता, राहुल अग्रवाल, अमरदीप मिश्र, हरिओम श्रीवास्तव, जितेंद्र सैनी, विनोद दीक्षित आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed