{"_id":"62ded8eb99d67f5d783a17f2","slug":"tulsi-jayanti-mahotsav-committee-announced-seven-days-program-kasganj-news-agr5413528181","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुलसी जयंती महोत्सव समिति ने घोषित किये सात दिवसीय कार्यकंरम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुलसी जयंती महोत्सव समिति ने घोषित किये सात दिवसीय कार्यकंरम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरोंजी। तुलसी मेला समिति एवं तुलसी जयंती महोत्सव की बैठक मेला समिति कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें कार्यक्रमों की रूपरेखा और तिथियां घोषित की गई।
समिति के अध्यक्ष हेमेंद्र शास्त्री ने बताया कि 29 जुलाई से 4 अगस्त तक तुलसी जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें धार्मिक अनुष्ठान व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 29 जुलाई को शाम 6 बजे मां गंगा की आराधना व दीपदान कार्यक्रम, 30 जुलाई रामचरित मानस का संगीतमय अखंड पाठ, 31 जुलाई लोकगीत गायन, एक अगस्त पौधरोपण, संगीत प्रतियोगिता, लोक नृत्य होगा। दो अगस्त खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जवाबी कीर्तन होगा।
3 अगस्त को योग शिविर, मानस संगोष्ठी, भजन संध्या होगी। 4 अगस्त को तुलसी जयंती , अनुष्ठान, प्रभात फेरी, परिक्रमा व पौधा वितरण, संगीतमय पाठ, महा आरती, रात्रि साढ़े आठ बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा।
इस मौके पर कृष्णकांत वशिष्ठ महोत्सव संयोजक, सुनील तिवारी, रविंद्र ब्रह्मचारी, अशोक तिवारी, श्रीकांत तिवारी, मनोज चौहान, प्रदीप चौहान, शिव वैंदेल, विनय तिवारी, निर्मल तिवारी, पंकज महेरे, आकाश उपाध्याय, प्रमोद चौहान, अन्नू तिवारी, गंगा विष्णु माफीदार, वैभव पाराशर आदि मौजूद रहे।