फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tubewell owner dies due to electrocution

नलकूप स्वामी की करंट लगने से मौत- नलकूप को स्टार्ट करते समय हुआ हादसा

Sun, 04 Sep 2022 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Tubewell owner dies due to electrocution
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के हयातगढ़ी गांव में एक नलकूप स्वामी की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा नलकूप को स्टार्ट करते समय हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

करंट लगने से मृत किसान शंकर लाल (65) ढोलना थाना क्षेत्र के हयातगढ़ी गांव के निवासी थे। रविवार की सुबह वो अपने बाजरा के फसल की सिंचाई करने गए। इस दौरान उन्होंने जैसे ही नलकूप चालू करने के लिए स्टार्टर का बटन दबाया। तभी करंट की चपेट में आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आस पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने किसान को नलकूप के समीप गिरा देखा तो वे लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के सूचना देने पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। बाद में सूचना मिलने पर ढोलना थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरि ने बताया कि नलकूप स्वामी की मौत करंट लगने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed