फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tubewell out of order in Shaheed Nagar; water crisis in 100 households.

Agra News: शहीद नगर में ट्यूबवेल खराब, 100 घरों में पानी का संकट

Fri, 09 Oct 2026 03:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:23 AM IST
विज्ञापन
Tubewell out of order in Shaheed Nagar; water crisis in 100 households.
शहीद नगर मे पानी के लिए परेशान महिलाएं - फोटो : परीक्षा की तैयारी में किताबों से ज्यादा अब एआई पर भरोसा
आगरा। वार्ड-77 शहीद नगर में ट्यूबवेल नंबर-6 खराब होने के कारण क्षेत्र में 10 दिनों से लोग पानी के लिए परेशान हैं। करीब 100 घरों में पानी का संकट है जिससे लोगों को टैंकर और पानी के कैंपर खरीदने पड़ रहे हैं। 10 दिनों से खराब ट्यूबवेल की अब तक मरम्मत भी शुरू नहीं की गई है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय निवासाी शबाना, शाहीन, नगीना ने बताया कि जलकल विभाग यहां ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई देता रहा है। गंगाजल की लाइन नहीं है। 10 दिन पहले ट्यूबवेल नंबर-6 खराब हो गया। तब से 100 घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन

जलकल विभाग के इंजीनियर से शिकायत कर चुके हैं लेकिन अब तक पंप ठीक नहीं कराया गया। क्षेत्रीय निवासी मो. परवीन और मुबीन ने बताया कि हर दिन पूरे परिवार की जरूरत के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है। उन्होंने जलकल विभाग से पानी का संकट दूर करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलकल महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि ट्यूबवेल खराबी की जांच की जा रही है। मरम्मत में कुछ समय लगेगा। तब तक टैंकर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed