फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   TTZ: Restrictions improve air quality

टीटीजेड: बंदिशों से सुधरी हवा की सेहत

Thu, 23 Oct 2025 02:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
TTZ: Restrictions improve air quality
आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) में तमाम बंदिशों का असर आबोहवा पर पड़ा। त्योहार पर हवा की सेहत सुधरी नजर आई। जहां एक तरफ दिल्ली में वायु प्रदूषण ने रिकार्ड तोड़ा। वहीं, पर्यावरण दृष्टि से संवेदनशील टीटीजेड में बुधवार को स्थिति संतोषजनक रही।
विज्ञापन


औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बुधवार रात 168 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज हुआ है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) ने वास्तविक समय में एक्यूआई जांचने के लिए 6 स्टेशन बनाए हैं। जहां सेंसर लगे हुए हैं। यह हवा की अच्छी और बुरी सेहत का आकलन करते हैं। शहर में सिर्फ संजय प्लेस वायु प्रदूषित है। यहां चार दिन से हवा खराब है। बुधवार रात संजय प्लेस का एक्यूआई 251 दर्ज हुआ। रोहता में 171, शाहजहां गार्डन में 128, शास्त्रीपुरम में 122 रहा। दो स्टेशन बंद रहे। उनसे कोई डेटा प्रदर्शित नहीं हुआ।
विज्ञापन


ताजमहल को वायु प्रदूषण से बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर टीटीजेड घोषित है। सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी के नियम लागू हैं। साथ ही, कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलेशन एक्ट लागू है। ऐसे में खुले में निर्माण सामग्री डालना प्रतिबंधित है। धूल नियंत्रण के लिए छिड़काव होता है। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि त्योहार पर हवा स्वच्छ रही। वायु प्रदूषण की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभागों को निर्देश जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed