फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   TTZ authority NHAI authority

टीटीजेड अथॉरिटी ने नेशनल हाईवे को लगाई फटकार

Sat, 09 Oct 2021 02:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
TTZ authority NHAI authority
आगरा। नेशनल हाईवे पर गंदगी, सफाई न होने, अधूरे निर्माण कार्य और फ्लाईओवर के निर्माण में धूल उड़ने पर टीटीजेड अथॉरिटी के चेयरमैन ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) अथॉरिटी की बैठक में कमिश्नर ने एनएचएआई अधिकारियों को फटकार लगाई और प्रदूषण की जांच के लिए जिलाधिकारी को समिति बनाकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। निर्माण कार्य के दौरान किसी भी प्रोजेक्ट में धूल न उड़े, इसके लिए पानी का छिड़काव कराने और निर्माण सामग्री को ढकने के लिए कहा गया है। ऐसा न करने पर विभागों पर सख्ती बरतते हुए जुर्माना लगाने और सीएंडडी वेस्ट नियम 2016 के तहत काम बंद कराने और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
कचरा जलाने वालों पर दर्ज कराएं एफआईआर
टीटीजेड अथॉरिटी की बैठक में चेयरमैन और कमिश्नर अमित गुप्ता ने आगरा और मथुरा के नगर आयुक्त से कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत टीटीजेड में साफ सफाई के प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजें और उन्हें अवगत कराएं। प्रतिबंधित पॉलिथीन को जब्त करने के लिए तेजी से कार्रवाई कराएं। नगर निगम सड़कों की सफाई पर ध्यान दे। छावनी परिषद द्वारा ग्वालियर रोड पर बने खत्ताघर में कचरे के निस्तारण के लिए अथॉरिटी ने कमेटी का गठन करने के निर्देश दिए हैं जो निस्तारण के लिए सुझाव सौंपेगी। कमिश्नर ने ठोस कूड़ा निस्तारण में ढिलाई बरतने पर कार्रवाई करने और कचरा जलाने वालों पर एफआईआर के लिए कहा है।
विज्ञापन

समय सीमा पूरी, उन वाहनों का न करें बीमा
कमिश्नर अमित गुप्ता ने बीमा कंपनियों को निर्देश दिए कि ऐसे वाहन जिनकी समय सीमा पूरी हो चुकी है, उनका बीमा न किया जाए। ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ को बंद हो चुके वाहनों के संचालन रोकने के लिए निर्देश दिए गए। यमुना किनारा मार्ग पर वाहनों की स्थिति पर ध्यान देने और सीवर, पानी की लाइन बिछाने के दौरान सड़क पर धूल न उड़ने देने के लिए पानी का छिड़काव और सामग्री को ढकने के निर्देश दिए। यमुनापार की जलापूर्ति के साथ कमिश्नर ने फिरोजाबाद के उद्योगों की संयुक्त रिपोर्ट मांगी है। बायो मेडिकल वेस्ट के लिए उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो हॉस्पिटल इसका पालन नहीं कर रहे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्फ्रास्ट्रक्चर अनुमति के लिए एसओपी बनवाएं
टीटीजेड अथॉरिटी की बैठक में गैर सरकारी सदस्य उमेश शर्मा ने इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में निर्माण की अनुमति के लिए नीरी और सीईसी से अनुमति के लिए एसओपी बनवाने के लिए कहा ताकि उद्यमी तय फॉर्मेट में अनुमति के लिए आवेदन कर सकें। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत नीरी और सीईसी से अनुमति के लिए कहा गया है, जबकि इस बारे में टीटीजेड और नीरी, सीईसी की एक भी बैठक एक साल में नहीं हुई। उमेश शर्मा के एसओपी बनवाने के प्रस्ताव पर कमिश्नर ने सहमति जताई।

धूल उड़ाले वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग
गैर सरकारी सदस्य केशो मेहरा ने टीटीजेड अथारिटी चेयरमैन से धूल उड़ाने वाले सरकारी विभागों नेशनल हाईवे अथॉरिटी, जल निगम समेत ग्रीन गैस, टेली कम्यूनिकेशन कंपनियों पर सख्त कार्रवाई करने और जुर्माना वसूलने के लिए मांग की। केशो मेहरा ने कहा कि खोदाई और नियमों का पालन न करने के कारण वातावरण में खतरनाक पीएम 2.5 माइक्रोग्राम कण बढ़ रहे हैं। सर्दियों में हालात बेहद खतरनाक हो जाएंगे, इसलिए ऐसी लापरवाही पर रोक लगनी चाहिए। आईजी नवीन अरोरा ने ताज के पास बने टावर और यलो जोन में बंद पड़े सीसीटीवी का मुद्दा उठाया। उन्होंने ताज के पास की इमारतों की निगरानी के लिए कहा। बैठक में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद के डीएम सहित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed