फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   trying to save friend drowning in canal lost his own life in mainpuri

डूब गई दो जिंदगियां: नहर में डूबते दोस्त को बचाने के चक्कर में खुद की भी गवां दी जान, परिजनों में मचा चीत्कार

Thu, 11 Apr 2024 05:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 Apr 2024 05:22 PM IST
सार

नहर में नहाने के दौरान हुए हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक तेरहवीं में आए थे। लौटते समय उनका नहर में नहाने का मन बन गया। दोनों युवकों ने नहर में छलांग लगा दी। वे पानी के तेज बहाव को झेल न सके। 
 

विज्ञापन
trying to save friend drowning in canal lost his own life in mainpuri
परिजनों में मचा चीत्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह जौहरी नगर के पास नहर में नहा रहा एक युवक गहरे गड्ढे में डूबने लगा। उसे डूबता देख एक युवक बचाने गया तो उसकी भी डूब कर मौत हो गई। घटनास्थल पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने दोनों के शव काफी देर मशक्कत के बाद बाहर निकाले। जिला अस्पताल लेकर आए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


 

दन्नाहार क्षेत्र के गांव जसरथपुर निवासी सोमेंद्र उर्फ शंभू सिसौदिया (18) के नाना की मृत्यु हो गई थी। बुधवार को वह नगला बल्लभ नाना भारत सिंह की तेरहवीं में शामिल होने के लिए आया था। बृहस्पतिवार को वह अपने साथी सौरभ, पंकज, ऋषभ, प्रबल कुमार, राजीव और गौरव के पास जौहरी नगर के पास लोअर गंगा नहर में नहाने आया था। सभी लोग नहा रहे थे, इस बीच सोमेंद्र अचानक नहर में बने एक गहरे गड्ढे में फंस कर डूबने लगा। उसे पानी में डूबता देख नहर में नहा रहे गांव मानिकपुर निवासी हिमांशू यादव (28) गहराई में उतर गया। वह तैरना जानता था, लेकिन सोमेंद्र को बचाने के दौरान वह भी नहर में डूब गया। साथियों के शोर मचाने पर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। तैराक युवाओं ने नहर में छलांग लगा दी। काफी देर तलाश के बाद सोमेंद्र और हिमांशू के शव बाहर निकाले गए। आनन फानन दोनों को जिला अस्पताल लेकर आया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमांशू के दोस्त का भांजा था सोमेंद्र
लोअर गंगा नहर में हुए हादसे में दो युवकों की जान चली गई। दरअसल सोमेंद्र के मामा और हिमांशू यादव के बीच दोस्ती थी। जिस कारण से हिमांशू  सोमेंद्र को पहचानता था। नहर में नहाने के दौरान जब सोमेंद्र को डूबते देखा तो हिमांशू ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका। दोस्त के भांजे को बचाने के प्रयास में हिमांशू की भी जान चली गई।
 
विज्ञापन

घरों में मची चीख पुकार
नहर में डूबने से दो युवकों की मौत के बाद मृतकों के घरों में चीख पुकार मची है। पहले तो परिजन की ओर से शवों का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया गया और शव गांव ले गए। लेकिन दोपहर को हिमांशू के परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को मोर्चरी लेकर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक सोमेंद्र का शव पोस्टमार्टम गृह नहीं पहुंचा था। हादसे के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed