फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Trump's security has been kept three times more than PM Modi

महाबली का भारत दौराः पीएम मोदी से तीन गुना होगी ट्रंप की सुरक्षा

Mon, 24 Feb 2020 12:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 24 Feb 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Trump's security has been kept three times more than PM Modi
भारत आ रहे हैं ट्रंप - फोटो : Amar Ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुकाबले अमेरिका के राष्ट्रपति की सुरक्षा तीन गुना रखी गई है। पीएम पिछले साल नौ जनवरी को ताजनगरी आए थे तब सुरक्षा में 3300 पुलिसकर्मी लगाए गए थे। ट्रंप की सुरक्षा में दस हजार लगाए गए हैं। प्रदेश के सभी आठ जोन से फोर्स आई है। नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी), एंटी टेरेरिस्ट स्क्वैड (एटीएस), सेंट्रल पैरा मिल्ट्री फोर्स (सीपीएमएफ) भी पीएम के मुकाबले ज्यादा तैनात की गई है।

विज्ञापन


अमेरिका के अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस कैट कमांडो और अन्य अधिकारी अलग से हैं। पीएम के लिए न तो नाइट विजन कैमरे लगे थे न स्नाइपर तैनात किए गए थे। एंटी क्राफ्ट गन और एंटी यूएवी (अनमेंड एयर व्हीकल) डिफेंस सिस्टम भी नहीं लगाए गए थे। पीएम मोदी आगरा में कोठी मीना बाजार में रैली करने के लिए आए थे। वह भी खेरिया एयरपोर्ट पर उतरे थे। वहां से कार से मैदान तक पहुंचे थे।
विज्ञापन




क्लिंटन के मुकाबले ढाई गुना फोर्स
यह पहला मौका है जब आगरा में इतनी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। ट्रंप से 20 साल पहले बिल क्लिंटन आए थे। तब लगभग चार हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।

 9/11 के बाद बढ़ी सुरक्षा
सुरक्षा के जानकारों ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा 9/11 की घटना के बाद बढ़ा दी गई। इससे पहले भी सुरक्षा घेरा व्यापक था, लेकिन इतनी फोर्स नहीं लगती थी। उस घटना के बाद अमेरिका हो या बाहर, राष्ट्रपति की सुरक्षा बढ़ाई गई। पूरे कार्यक्रम पर पेंटागन की नजर है। अमेरिकी सेटेलाइट से इमेज लेकर सुरक्षा एजेंसियों को भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस ड्रोन, 100 दूरबीन से रहेगी नजर
रूट पर नजर रखने के लिए दस ड्रोन कैमरे, 100 दूरबीन लगाई गई हैं। 100 हैंड हेल्ड मशीन, आठ बम डिस्पोजल स्क्वैड, आठ डॉग स्क्वैड, चार एंटी माइंस, सात बज्र वाहन, 12 क्विक रिस्पांस टीम, 550 बैरियर लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed