फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Truck trampled bike rider father and daughter safe people were shocked to see the incident

जाको राखे साइयां:  ट्रक ने रौंदे बाइक सवार, दो की मौत पर पिता-पुत्री को नहीं आई खरोंच, घटना देख कांप गए लोग

Fri, 28 Apr 2023 08:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Apr 2023 08:59 PM IST
सार

बाइक सवारों को ट्रक ने रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि देखने वाले भी कांप गए। दो की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पिता और पुत्री को खरोंच तक नहीं आई। 

विज्ञापन
Truck trampled bike rider father and daughter safe people were shocked to see the incident
हादसे के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के अतरौली मार्ग पर दोपहर के समय ट्रक और बाइक हादसे में बाइक पर सवार चार लोगों में से पिता पुत्री की मौत हो गई। जबकि इसी बाइक पर सवार पिता और उसकी मासूम पुत्री बाल-बाल बच गए। दोनों के खरोंच भी नहीं आई। लोगों को जब घटना की जानकारी हुई तो उनके बीच इस बात को लेकर चर्चा थी कि जाको राखे साइयां, मार सके न कोय।

विज्ञापन

ये थी घटना 

घटनाक्रम के मुताबिक आशवार अली निवासी दादौं जनपद अलीगढ़ अपनी पुत्री सगीना के घर कन्नौज के झिल्लापुर गए हुए थे। शुक्रवार को दामाद चांद मियां और बेटी सगीना मासूम पुत्री चांदनी के साथ आशवार को बाइक पर सवार होकर दादौं वापस छोड़ने आ रहे थे। तभी बिलराम के पास हादसा हो गया। इस हादसे में आशवार अली और उनकी पुत्री की मौत हो गई, जबकि इसी हादसे में चांद मियां और मासूम पुत्री बाल-बाल बच गई। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अगले जनम मोहे बिटिया न कीजो:ब एटा में एक हफ्ते में लड़की का दो बार अपहरण, दोनों बार किया गया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
विज्ञापन

 


बच गए पिता और पुत्री

लोगों की जुबान पर चर्चा थी कि एक बाप बेटी के जीवन की यात्रा पूरी हो गई। दूसरे पिता पुत्री ईश्वरीय कृपा से बच गए। हादसे के दौरान मां सगीना के कलेजे से मासूम चांदनी चिपटी हुई थी। जैसे ही ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मारी तो चांदनी मां के हाथ से छिटक कर दूर जा गिरी, लेकिन उसके कहीं भी खरोंच नहीं आई। इसी तरह से चांदनी के पिता बाइक चला रहे थे वह भी बच गए।

चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया

सगीना के चार बच्चे हैं। जिसमें बड़ी बेटी 4 साल की सोनी, दूसरी 3 साल की बेटी ननिया, 2 वर्षीय बेटा चंदू और चौथी 7 माह की बेटी चांदनी है। सगीना की मौत से चारों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed