फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Truck rammed into Petha store on Gwalior Highway

Agra News:  ग्वालियर हाईवे पर पेठा स्टोर में घुस गया ट्रक, मच गई चीखपुकर

Wed, 16 Nov 2022 04:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 16 Nov 2022 04:10 PM IST
सार

घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Truck rammed into Petha store on Gwalior Highway
पेठे की दुकान में घुस गया ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के ग्वालियर हाइवे स्थित नगला माकरोल पर एक बार फिर बड़ा हादसा होने से टल गया। देर रात एक अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर को तोड़ते हुए पैठे की दुकान में जा घुसा। पेठे की दुकान पर मौजूद कर्मचारियों में यह देख अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

रात 12 बजे की है घटना 

दुकान संचालक देवेंद्र सिंह परमार ने बताया है कि रात लगभग 12:00 बजे वह अपनी दुकान पर बैठे थे, उसी समय दुकान पर एक पेट्रोल पंप कर्मचारी भी आया हुआ था। वह दोनों बैठे हुए बातें कर रहे थे, इसी बीच आगरा की ओर से एक ट्रक बेकाबू होकर आया और डिवाइडर को तोड़ते हुए  दुकान में जा घुसा। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। इसी बीच ट्रक का चालक मौके से भाग निकला। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पत्नी को बेचा: मारपीट करता था पति, घरवालों ने किया विरोध, तो राजस्थान में ले जाकर कर दिया सौदा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बाल-बाल बचा दुकान मालिक

दुकान संचालक देवेंद्र सिंह परमार ने बताया है कि वह बाल-बाल बच गए। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक के कब्जे में ले लिया है। बता दें इसी जगह पर पिछले आठ दिनों में दो लोगों की मौत सड़क हादसों में हो चुकी है, तो वहीं दो ट्रक डिवाइडर तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed