फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Truck hits couple riding bike in Agra woman dies

भयानक हादसा: बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, महिला के सिर के ऊपर से निकला ट्रक का पहिया; लाश देख कांप गए लोग

Sun, 06 Sep 2026 06:17 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 06 Sep 2026 06:17 PM IST
सार

आगरा में रविवार शाम को हाईवे पर भयानक हादसा हुआ। ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। महिला के सिर के ऊपर से ट्रक का पहिया निकल गया। खून से सना शव देख ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने हाईवे पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
Truck hits couple riding bike in Agra woman dies
हादसे के बाद माैके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के सैंया में ग्वालियर हाईवे पर रविवार शाम करीब पाैने पांच बजे दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक बाइक पर बैठी महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


आगरा के थाना सैंया क्षेत्र के गांव नगला चोबनिया निवासी किशन सिंह अपनी पत्नी गुड्डी के साथ रविवार की शाम पाैने पांच बजे बाइक द्वारा इटोरा स्थित एक निजी अस्पताल से अपने रिश्तेदार को देख कर वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी सिकन्दरपुर के पास पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठी गुड्डी देवी (40) बाइक से सड़क पर गिर पड़ी।
विज्ञापन


तभी ट्रक का पहिया गुड्डी देवी के सिर को कुचलता हुआ निकल गया। घटना को देख ग्रामीण व राहगीर एकत्रित हो गए। सड़क पर शव रखने से यातायात ठप हो गया। हाईवे पर वाहनों का एक किमी लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। इसके एक घंटे बाद यातायात शुरू हो सका। मृतका के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। जिसमें एक पुत्र की शादी हो चुकी है। पुत्री की देवोत्थान पर शादी होनी थी । 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed