फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Truck hit the old woman returning home from the temple, died

मंदिर से घर लौट रही वृद्धा को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

Fri, 05 Nov 2021 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Truck hit the old woman returning home from the temple, died
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में ज्योंती रोड पर बृहस्पतिवार की सुबह मंदिर से पूजा करने के बाद घर लौट रही एक वृद्धा ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में वृद्धा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। चालक को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ज्योंती रोड निवासी सूरजमुखी देवी (75) बृहस्पतिवार की सुबह घर के पास ही मंदिर में पूजा करने के लिए गईं थी। पूजा करने के बाद घर की तरफ आ रहीं थीं। तभी तिराहे मोड़ के पास मार्ग से गुजर रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने ट्रक को रुकवाने के साथ ही चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और चालक को हिरासत में ले लिया, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रक को कोतवाली में खड़ा कराया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed