{"_id":"6a45eb461e473f5e9e034401","slug":"truck-driver-trapped-for-90-minutes-after-highway-crash-rescued-with-hydra-crane-2026-07-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रकों में भीषण टक्कर: डेढ़ घंटे तक केबिन में फंसा रहा चालक, निकालने के लिए बुलानी पड़ी हाइड्रा; तब बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रकों में भीषण टक्कर: डेढ़ घंटे तक केबिन में फंसा रहा चालक, निकालने के लिए बुलानी पड़ी हाइड्रा; तब बची जान
Thu, 02 Jul 2026 10:08 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 02 Jul 2026 10:08 AM IST
सार
बेवर थाना क्षेत्र में हाईवे पर दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत में एक चालक करीब डेढ़ घंटे तक केबिन में फंसा रहा। पुलिस और ग्रामीणों ने हाइड्रा की मदद से उसे बाहर निकालकर गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा, जबकि हादसे में परिचालक भी घायल हुआ।
विज्ञापन
डेढ़ घंटे तक केबिन में फंसा रहा चालक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद अफरा-तफरी मच गई। हादसे में पीछे चल रहा ट्रक आगे चल रहे कोयले से लदे ट्रक में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाइड्रा की सहायता से चालक को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र में बंद होटल के सामने अनपरा से गाजियाबाद जा रहा कोयले से लदा ट्रक अचानक ब्रेक लगने से रुक गया। इसी दौरान पीछे आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर उसमें पीछे से जा टकराया। हादसे में पीछे वाले ट्रक का चालक अमजद खान पुत्र अनवर खान, निवासी थाना शाहगंज, जिला सोनभद्र, केबिन में बुरी तरह फंस गया। वहीं परिचालक अवधेश कुमार पुत्र अमृत लाल, निवासी दौराला, थाना चिल, जिला मिर्जापुर, भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
ये भी पढ़ें - UP: फायरमैन जो सिस्टम से लड़ने के लिए बना था 'कॉकरोच', अब जाएगी नौकरी; बर्खास्तगी का मिला नोटिस
ये भी पढ़ें - UP: फायरमैन जो सिस्टम से लड़ने के लिए बना था 'कॉकरोच', अब जाएगी नौकरी; बर्खास्तगी का मिला नोटिस
मौके पर पहुंची बेवर पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से राहत कार्य शुरू किया। हाइड्रा मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त केबिन को काटकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ देर तक जाम लगा रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें - UP: कार में जोरदार धमाका, सीट पर रखे छह लाख रुपये जल गए; नोटों की गड्डियां नहीं बचा सका योगेश
ये भी पढ़ें - UP: कार में जोरदार धमाका, सीट पर रखे छह लाख रुपये जल गए; नोटों की गड्डियां नहीं बचा सका योगेश