{"_id":"6a45d57835bbfaece4067e81","slug":"car-explodes-moments-after-stopping-six-lakh-cash-burnt-in-blaze-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कार में जोरदार धमाका, सीट पर रखे छह लाख रुपये जल गए; नोटों की गड्डियां नहीं बचा सका योगेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कार में जोरदार धमाका, सीट पर रखे छह लाख रुपये जल गए; नोटों की गड्डियां नहीं बचा सका योगेश
Thu, 02 Jul 2026 08:35 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 02 Jul 2026 08:35 AM IST
सार
आगरा में इनर रिंग रोड पर कार रोकते ही अचानक विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। कार में बैंक से निकाले गए 6 लाख रुपये रखे थे, जो आग में जलकर राख हो गए, जबकि दोनों सवार समय रहते बाहर निकलकर बच गए।
विज्ञापन
जलती हुई कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना एकता के रमाडा कट के पास इनर रिंग रोड की सर्विस रोड पर बुधवार शाम एक कार गर्म होकर झटका लेने लगी। कार सवारों ने कार रोकी और जैसे ही बाहर निकले कार में विस्फोट के साथ आग लग गई। थोड़ी ही देर में कार के अंदर रखे 6 लाख रुपये जल गए। कुछ देर पहले ही बैंक से रुपये निकाले गए थे। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
ये भी पढ़ें - UP Anganwadi Bharti 2026: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद पर बंपर भर्ती, 12वीं पास को मौका; बिना परीक्षा होगा चयन
कहरई के शास्त्रीनगर पावन धाम रोड निवासी योगेश कुमार अपने दोस्त एकता क्षेत्र निवासी सनी कुमार के साथ अपनी कार से बुधवार दोपहर संजय प्लेस आए थे। उन्हें बैंक से रुपये निकाल कर शमसाबाद जाकर प्लॉट खरीदने के लिए एडवांस देना था। रमाडा कट के पास इनर रिंग रोड की सर्विस रोड पर पहुंचने पर अचानक कार में दिक्कत आ गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: 18 साल बाद बिजली चोरी के केस में बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी बरी; अदालत ने विभाग को लगाई फटकार
दोनों कार को किनारे रोक कर कार से उतरे और जैसे ही दरवाजा बंद कर आगे बढ़े कार में विस्फोट हो गया। कुछ समझ पाते, तब तक आग की लपटों ने कार को पूरी तरह चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने डंडे की मदद से कार के शीशे खोलने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान कार के अंदर रखे 6 लाख रुपये के नोट जल गए। हादसे के बाद वह अवसाद में हैं।
ये भी पढ़ें - UP: स्वयं भगवान परशुराम ने की स्थापना, दुर्लभ हैं दो शिवलिंग के दर्शन; इस शिवालय का होगा कायाकल्प