फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Truck driver injured in road accident dies

Agra News: सड़क हादसे में घायल ट्रक चालक ने तोड़ा दम

Thu, 17 Apr 2025 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 17 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Truck driver injured in road accident dies
बेवर। थाना क्षेत्र में कंटेनर की टक्कर लगने से हुए हादसे में घायल ट्रक चालक ने इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज सैफई में दम तोड़ दिया। हादसे में खलासी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। बुधवार को मृतक के परिजन ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला सुम्मेर निवासी राम लखन ने पुलिस को बताया कि पुत्र मनमोहन ट्रक पर खलासी का काम करता था। 12 अप्रैल को ट्रक पर चालक अमित कुमार निवासी मदनपुर जनपद फर्रुखाबाद मैनपुरी से मूंगफली लादकर कानपुर जा रहा था। रास्ते में रस्सा ढीले होने पर रात के समय थाना क्षेत्र में एनएच 34 पर ट्रक को किनारे पर खड़ा कर रस्सा ठीक कर रहे थे। तभी पीछे से आ रहे कंटेनर ने ट्रक में टक्कर मार दी थी। हादसे में मनमोहन की मौके पर ही मौत हो गई थी। अमित कुमार का इलाज मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा था। बुधवार को चालक अमित कुमार ने मेडिकल कॉलेज सैफई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद मामले में जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed