{"_id":"6acc8cf0465a47d1ad0d1721","slug":"truck-driver-found-dead-with-head-injuries-conductor-detained-amid-murder-suspicion-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक की मौत: सिर पर गहरी चोट और खून से लथपथ मिला शव, हाईवे किनारे पत्थरों पर मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक की मौत: सिर पर गहरी चोट और खून से लथपथ मिला शव, हाईवे किनारे पत्थरों पर मिली लाश
Mon, 12 Oct 2026 01:02 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:02 PM IST
सार
आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर केएमडी अस्पताल के पास ट्रक चालक विजय सिंह (55) का शव सड़क किनारे पत्थरों पर मिला। सिर पर गहरी चोट के निशान मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
मृतक ट्रक चालक का फाइल फोटो और मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर स्थित केएमडी अस्पताल के पास रविवार देर रात ट्रक चालक विजय सिंह (55) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। उनका शव सड़क किनारे बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान के बाहर पत्थरों पर था। सिर पर गहरी चोट और आंख के नीचे निशान मिलने से परिजनों ने पत्थर से हमला कर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने परिचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
नगला किशनलाल निवासी विजय सिंह रविवार शाम माल लेकर कोलकाता जाने की बात कहकर घर से निकले थे। उनके साथ पड़ोस में रहने वाला शेरा परिचालक है। रात करीब 11 बजे शेरा घर पहुंचा और परिजन को विजय सिंह के किसी अज्ञात ट्रक की चपेट में आने की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो घर से करीब 500 मीटर दूर उनका शव मिला। सिर के बाईं ओर गहरी चोट थी और काफी खून बहा हुआ था। कुछ दूरी पर अरोड़ा पेट्रोल पंप के पास माल से लदी कैंट्रा गाड़ी भी खड़ी मिली।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से खून के नमूने और अन्य साक्ष्य जुटाए। पुलिस के मुताबिक, परिचालक नशे की हालत में चौकी पहुंचा था। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। विजय सिंह के चार बेटे हैं। इनमें सबसे बड़ा मोनू है। तीन बेटों की शादी हो चुकी है। परिजनों ने घटना की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। आसपास लगे कैमरों को खंगाला जा रहा है। परिचालक से भी पूछताछ की जा रही है।