फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra News: Rs 12 IV Set Listed at Rs 221 MRP, Surgical Item Prices Raise Concerns Over Hospital Bills

यूपी: 12 रुपये के आईवी सेट की MRP 221 रुपये, इंट्राकैथ की कीमत सुन चौंक जाएंगे; अस्पताल ऐसे बनाते हैं लंबा बिल

Mon, 12 Oct 2026 10:27 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 12 Oct 2026 10:27 AM IST
सार

आगरा में सर्जिकल सामान की फुटकर कीमत और एमआरपी के बीच बड़ा अंतर सामने आया है। खबर में दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, 12 रुपये के आईवी सेट की एमआरपी 221 रुपये और छह रुपये के इंट्राकैथ की एमआरपी 208 रुपये है।
 

विज्ञापन
Agra News: Rs 12 IV Set Listed at Rs 221 MRP, Surgical Item Prices Raise Concerns Over Hospital Bills
एमआरपी पर सर्जिकल आइटम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अस्पतालों में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के निरीक्षण करने पर मरीजों से हो रही उगाही का खुलासा हुआ है। सर्जिकल सामान-दवाओं की एमआरपी पर ही बिल वसूले जा रहे हैं। महंगी दवाएं-सर्जिकल सामान से इलाज के खर्च में मरीजों का दम निकला जा रहा है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

एमआरपी पर दवाएं और सर्जिकल सामान मिलने से इलाज का खर्च बढ़ने पर शहर के सर्जन डॉ. संजय कुलश्रेष्ठ ने सुप्रीम कोर्ट में वाद दायर किया है। इस पर कोर्ट ने सख्त टिप्पणी भी की है। एमआरपी और फुटकर कीमत में कई गुना अंतर है। अस्पताल में भर्ती होने के कारण मरीजों को मजबूरी में यही दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां स्वास्थ्य विभाग में 486 अस्पताल पंजीकृत हैं। लगभग सभी में मेडिकल स्टोर संचालित हैं। इनमें मरीजों के बिल और अन्य की जांच नहीं की जा रही है। सहायक आयुक्त औषधि अरविंद गुप्ता का कहना है कि जल्द ही अस्पताल में संचालित मेडिकल स्टोरों के बिल और अन्य की जांच की जाएगी।

 
विज्ञापन

आगरा फार्मा एसोसिएशन के पुनीत कालरा ने बताया कि अस्पतालों में भर्ती मरीजों को मजबूरी में दवाएं खरीदनी पड़ती हैं। अगर कोई मरीज बाहर से दवा खरीदकर ले जाए तो उसे स्वीकार नहीं करते हैं। इससे मरीज पर इलाज का खर्च बढ़ जाता है। 

 

आईएमए अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच का कहना है कि  अस्पतालों में मेडिकल स्टोर की अलग से व्यवस्था होती है। फिर भी चिकित्सकों को मरीजों को दिए जा रहे बिल पर नजर रखनी चाहिए। मरीज डॉक्टर के चेहरे पर ही इलाज कराने अस्पताल आता है। 

सर्जिकल सामान

फुटकर कीमत (रुपये)

एमआरपी (रुपये)

नेबुलाइजर मशीन

650

1,750

आईवी सेट

12

221

इंट्राकैथ

6

208

सर्जिकल ग्लव्स

15

91

क्रैप बैंडेज

25

235

डायना प्लास्ट

110

1,680

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed