{"_id":"64c3a486de1ff38ca909d831","slug":"truck-driver-beaten-up-for-not-giving-money-for-drinking-alcohol-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-1819-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर ट्रक चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर ट्रक चालक को पीटा
Fri, 28 Jul 2023 04:50 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 28 Jul 2023 04:50 PM IST
विज्ञापन
शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर ट्रक चालक को पीटा
नगला भारा में हुई घटना, घिरोर थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
घिरोर। नगला भारा में बृहस्पतिवार की रात आरोपियों ने ट्रक चालक से शराब पीने के लिए रुपये मांगे। जब मना किया तो उसे लाठी डंडे से पीट कर घायल कर दिया। चालक किसी तरह जान बचाकर वहां से निकला। आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला भारा निवासी संदीप कुमार ट्रक चालक है। बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे उसका ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। वह ट्रक लेकर जाने वाला था। तभी गांव निवासी प्रेमवीर, कुलदीप और धर्मवीर वहां आए और शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगे। जब उसने शराब के लिए रुपये देने के लिए मना किया। तो आरोपियों ने गुस्से में आकर गाली-गलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह से वह जान बचाकर वहां से बच निकला। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। उक्त घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच व तलाश शुरू कर दी है।