फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Truck crushes two youths riding a bike, death

Agra News: ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौत

Mon, 06 Jan 2025 01:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Truck crushes two youths riding a bike, death
शमसाबाद हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद
शमसाबाद। आगरा-शमसाबाद रोड पर बड़ागांव के पास रविवार रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। शव क्षत-विक्षत हो जाने से काफी देर तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। बाइक में हाथरस का नंबर है। बाद में एक मृतक की पहचान हो सकी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रविवार की रात करीब 8 बजे बाइक सवार दो युवक शमसाबाद से आगरा की ओर जा रहे थे। बड़ागांव के पास पीछे से जा रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक बाइक से उछलकर सड़क पर गिरे। ट्रक उन्हें रौंदते निकल गया।
विज्ञापन


हादसा देख आसपास के लोग दौड़े। पुलिस को भी सूचना दी। हादसे का बाद चालक ट्रक लेकर आगरा की ओर भागा। सूचना पर पुलिस ने उसका पीछा भी किया। कुछ दूरी पर चालक ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर भाग निकला। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पास मिले मोबाइल फोन से एक व्यक्ति की पहचान डौकी के मल्हेला गांव निवासी मनोज (30) के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed