फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Truck chased for recovery innocent child lost his life villagers created a ruckus

Agra: वसूली के लिए ट्रक का पीछा, चली गई मासूम की जान; ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा

Sat, 06 Apr 2024 07:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 Apr 2024 07:49 AM IST
सार

वसूली के लिए ट्रकों का पीछा किया जाता है। ऐसे में चालक ट्रक दौड़ाते हैं। इसी वजह से एक और हादसा हुआ और मासूम की जान चली गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत कराया। 
 

विज्ञापन
Truck chased for recovery innocent child lost his life villagers created a ruckus
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ग्वालियर हाईवे पर हादसे के बाद पुलिस पहुंची थी। ग्रामीणों को समझाकर शव को उठाने का प्रयास किया। मगर, ग्रामीण आरोपी चालकों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े गए। पुलिस के जबरन शव उठाने पर हंगामा कर दिया। खींचतान कर दी। बवाल की आशंका पर आसपास के थानों की फोर्स के साथ पीएसी को भी बुला लिया गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रवर्तन दल ट्रक का पीछा कर रहा था। मंडी में आने वाले ट्रकों से वसूली की जाती है। चालक बचने के लिए ट्रकों को दौड़ाते हैं। प्रवर्तन दल इन ट्रकों का पीछा करता है। इससे हादसा हो गया। मासूम बच्चे की जान चली गई। इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा। पुलिस सिर्फ मुकदमा दर्ज करके खानापूर्ति करेगी।
विज्ञापन


इस पर ग्रामीण देर रात तक हंगामा करते रहे। पुलिस से भी भिड़ गए। वहीं बेटे की मौत से जितेंद्र के परिवार में कोहराम मच गया। परिवार की महिलाएं भी आ गईं। वह फूट-फूटकर रोने लगीं। रात करीब एक बजे एसीपी देवेंद्र कुमार और उपजिलाधिकारी अनिल कुमार ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed