फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   truck caught fire on highway in Firozabad

फिरोजाबाद: हाईवे पर डीसीएम बनी 'आग का गोला', आधे घंटे तक फैली रही दहशत

Tue, 14 Sep 2021 06:05 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Sep 2021 06:05 PM IST
सार

शिकोहाबाद क्षेत्र में मंगलवार को नेशनल हाईवे स्थित बालाजी मंदिर के पास उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब चलती डीसीएम में आग लग गई। चालक ने डीसीएम से कूदकर अपनी जान बचाई। आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। तब तक डीसीएम में लदा माल जलकर राख हो गया। 

विज्ञापन
truck caught fire on highway in Firozabad
फिरोजाबाद: डीसीएम से निकलतीं लपटें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को नेशनल हाईवे स्थित बालाजी मंदिर के पास चलती डीसीएम में अचानक आग लग गई। चालक ने डीसीएम को रोका और कूद कर अपनी जान बचाई। आधे घंटे तक डीसीएम से लपटें निकलतीं रहीं। इस दौरान हाईवे पर दहशत फैली रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को रोक दिया। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इसके बाद यातायात सुचारू हुआ। 

विज्ञापन


डीसीएम संख्या डीएल 1एलएक्स- 7223 को राहुल निवासी सतीनगर रामबाग आगरा चला रहा था। राहुल ने बताया कि उसने डीसीएम लखनऊ से बिस्कुट व  बच्चों के खाने का सामान लेकर फिरोजाबाद आ रहा था। जब उसकी डीसीएम शिकोहाबाद ओवर ब्रिज पार कर बालाजी मंदिर के समीप पहुंची, तभी उसकी नजर साइड वाले शीशा पर पड़ी। 
विज्ञापन


चालक ने कूदकर बचाई जान 
डीसीएम के इंजन से धुआं उठ रहा था। चालक ने बिना देर किए वाहन को हाईवे पर ही रोक दिया और नीचे कूद गया। उसके उतरते ही डीसीएम से लपटें निकलने लगीं और डीसीएम धूं-धूं कर जलने लगी। बीच हाईवे पर डीसीएम को जलता देख अन्य वाहनों के पहिये थम गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बालाजी के दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई। करीब 30 मिनट तक नेशनल हाईवे पर दहशत फैली रही। पुलिस ने डीसीएम का सीएनजी टैंक के फटने की आशंका से हाईवे पर दोनों तरफ के यातायात को रोक दिया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।  

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने के बाद ही लोगों और पुलिस ने राहत की सांस ली। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने डीसीएम को संत जनू बाबा चौकी पर खड़ा करा दिया। इसके बाद हाईवे पर यातायात सुचारू हो सका। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed