{"_id":"5d3b34dd8ebc3e6ca302b58c","slug":"truck-auto-collision-three-killed-six-injured-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: ट्रक और ऑटो में भीषण टक्कर, दंपती सहित चार की मौत, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: ट्रक और ऑटो में भीषण टक्कर, दंपती सहित चार की मौत, छह लोग घायल
Sat, 27 Jul 2019 10:19 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 27 Jul 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में शुक्रवार रात को थाना सिरसागंज के करहल रोड पर इटावा की ओर से आ रहा आटे की बोरियों से भरा ट्रक रुधावली कट के पास आटो टकराकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार दंपती सहित चार लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर सीओ सिरसागंज सहित फोर्स मौके पर पहुंच गया। घायलों को उपचार के लिए शिकोहाबाद भेजा। हालत गंभीर होने के कारण ही जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
हादसा शुक्रवार को रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ है। थाना सिरसागंज क्षेत्र से एक ऑटो 12 श्रमिकों को लेकर दिहुली जा रहा था। ऑटो जैसे ही रुधावली कट के पास पहुंचा तभी इटावा की ओर से तेज गति से आ रहे आटे की बोरियों से भरा ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। ऑटो उछलकर दूर जा गिरा। ट्रक थोड़ा ही आगे बढ़कर अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
मौके पर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने पुलिस को इस हादसे की सूचना दी। सीओ सिरसागंज संजय वर्मा,एसएचओ सिरसागंज सुनील कुमार तोमर फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने घायलों को उपचार को शिकोहाबाद के अस्पताल में भिजवाया। हालत गंभीर होने के कारण सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मैनपुरी थाना बरनाहाल के ग्राम बरइया निवासी रक्षावती (50) पत्नी विमलेश, विमलेश (52) पुत्र मुलायम सिंह तथा दो अन्य अज्ञात की मौत हो गई। जबकि विमलेश का बेटा विपिन (25) एवं भाई सर्वेश (55) पुत्र मुलायम सिंह, संध्या (17) पुत्री हेत सिंह,सत्य वीर पुत्र रामनाथ सहित छह लोग घायल हो गए हैं।