फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Truck Accident at GT Road One Died Mainpuri News

मैनपुरी: जीटी रोड पर दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, एक चालक की मौत

Sun, 08 Dec 2019 05:57 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 08 Dec 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
Truck Accident at GT Road One Died Mainpuri News
demo pic
मैनपुरी जनपद के कुरावली क्षेत्र में रविवार सुबह जीटी रोड पर दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दूसरा चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं परिवार में इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र में ग्राम हटऊ व शरीफपुर के बीच रविवार सुबह दो ट्रकों की सामने से टक्कर हो गई। बताया गया है कि ट्रक संख्या एचआर 36 T3659 एटा की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


वहीं ट्रक संख्या यूपी 14FT 5746 एटा से आ रहा था। जनपद एटा की शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला धनी निवासी 30 वर्षीय अजीत कुमार यादव ट्रक चालक था। शनिवार की रात वह ग्वालियर से ट्रक में एक कंपनी के पाइप लेकर इटावा होते हुए एटा के लिए निकला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

रविवार की सुबह करीब चार बजे ट्रक जब थाना क्षेत्र में गांव लखौरा के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे ट्रक से भिड़त हो गई। गांव के पास पहुंचते ही दोनों ट्रकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई।

इस हादसे में ट्रक संख्या एचआर 36 की 3659 में बैठे चालक अजीत पुत्र रामपाल निवासी ग्राम नगला घनी यूसुफपुर थाना कोतवाली देहात एटा की मौके पर ही मृत्यु हो गई। 

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान दूसरे ट्रक का चालक व खलासी वहां से भाग गए थे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। वहीं भागे हुए चालक व खलासी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed