फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Truck Accident And Caught Fire Two Died At New Southern Bypass

आगरा-ग्वालियर हाईवे पर ओवरब्रिज से गिरे ट्रक में लगी आग, चालक जिंदा जला

Fri, 19 Jun 2020 12:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 19 Jun 2020 12:20 AM IST
सार

  • आगरा के न्यू दक्षिणी बाईपास पर बाद गांव के समीप हुआ हादसा, तीन घंटे तक आगरा-ग्वालियर हाईवे पर रहा जाम

विज्ञापन
Truck Accident And Caught Fire Two Died At New Southern Bypass
आग लगने के बाद ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के न्यू दक्षिणी बाईपास पर मलपुरा थाना क्षेत्र के गांव बाद के समीप बने ओवरब्रिज से गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे बेकाबू हुआ ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गया। आगरा-ग्वालियर हाईवे पर ट्रक के गिरते ही उसमें आग लग गई। ट्रक में फंसे चालक की जिंदा जलने से मौत हो गई। 

विज्ञापन


धुएं का गुबार और लपटें देख हाईवे पर हड़कंप मच गया। दोनों तरफ का यातायात रुक गया। सूचना पर एसडीएम सदर और सीओ अछनेरा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। पुलिस ने चालक के कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

 

सीओ अछनेरा बीएस वीर कुमार ने बताया है कि ट्रक हरियाणा का बताया जा रहा है। हरियाणा से ग्वालियर की ओर जा रहे ट्रक में पाउडर भरा हुआ था। गांव बाद पर बने न्यू दक्षिणी बाईपास के ओवरब्रिज से ट्रक अंसतुलित होकर ग्वालियर हाईवे पर गिर गया। हाईवे पर गिरते ही ट्रक में आग लग गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चालक को ट्रक से निकलने का नहीं मिला मौका

चालक को ट्रक से निकलने का भी मौका नहीं मिला। जिसके कारण उसकी जलकर मौत हो गई। हादसे से हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटे बाद फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर आई और उन्होंने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक सब कुछ राख हो चुका था। 

पुलिस ने क्रेन की मदद से जले हुए ट्रक को हटवाकर जाम खुलवाया गया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक आगरा-ग्वालियर हाईवे जाम रहा। सीओ अछनेरा बीएस वीर कुमार ने बताया कि ट्रक में अकेला चालक ही था। जिसकी हादसे में जलकर मौत हो गई है। अभी मृतक की शनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान कराने की कोशिश में लगी है। 

पहले भी ओवरब्रिज से गिरते रहे हैं ट्रक

एक माह पूर्व भी एक ट्रक ओवरब्रिज से नीचे गिर गया था। जिसमे एक युवक की मौत हो गई थी। वहीं एक साल पूर्व भी एक ट्रक ओवरब्रिज से नीचे गिरा था। जिसमें दो लोगों की जान गई थी। ग्रामीणों ने बताया है कि ओवरब्रिज से आए दिन वाहन नीचे हाईवे पर गिरते रहते हैं। जिसमें लोगों की जान गई है। लोगों ने बाईपास पर बने ओवरब्रिज पर दोनों ओर ब्रेकर लगाने की मांग की है। 


इंजीनियर ने पत्नी की हत्या के बाद खुद को गोली मारी, बंद कमरे में मिले दोनों के शव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed