फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Troubled daughter victim father pleads VIDEO goes viral

शोहदे से परेशान बेटी: पीड़ित पिता की गुहार, VIDEO हो गया वायरल

Mon, 20 Feb 2023 09:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 Feb 2023 09:23 AM IST
सार

रविवार को वीडियो वायरल हो गया। थाना ट्रांस यमुना के प्रभारी निरीक्षक आनंद प्रकाश का कहना है कि वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन
Troubled daughter victim father pleads VIDEO goes viral
छेड़खानी - फोटो : prayagraj

विस्तार

आगरा में एक साल से शोहदे ने छात्रा का जीना मुश्किल कर दिया है। स्कूल आते जाते पीछा करता है। रास्ते में रोककर धमकी देता है। एक बार पिता ने समझौता कर लिया। अब वो फिर से परेशान कर रहा है। पीड़ित ने पुलिस के सुनवाई नहीं करने पर वीडियो वायरल कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


ट्रांस यमुना काॅलोनी क्षेत्र की रहने वाली 13 साल की किशोरी को क्षेत्र का ही युवक परेशान करता है। पिता ने आरोप लगाया कि वह स्कूल से आते समय रास्ते में कमेंट करता है। इसका विरोध करने पर धमकी देता है। एक साल पहले समाज के लोगों के सामने बात रखी थी, तब समझौता हो गया था। युवक ने कहा था कि अब ऐसा नहीं करेगा। लेकिन, अब वो फिर से परेशान कर रहा है।
विज्ञापन


14 फरवरी को भी बेटी के साथ गलत हरकत की। इस पर उसने घर आकर बताया। वह पुलिस के पास गए, लेकिन उन पर ही समझौते का दबाव बनाया गया। इस पर उन्होंने अपन वीडियो जारी किया। रविवार को वीडियो वायरल हो गया। थाना ट्रांस यमुना के प्रभारी निरीक्षक आनंद प्रकाश का कहना है कि वीडियो सामने आया है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed