Firozabad: बिजली चोरी के नोटिसों से परेशान युवक, सीएम योगी को लिखा पत्र; मांगी आत्महत्या की अनुमति
पीड़ित युवक ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर आत्महत्या की अनुमति मांगी है। उसका कहना है कि हर महीने बिजली का बिल देता है। इसके बाद भी चेकिंग के नाम पर उसके पास विद्युत चोरी के नोटिस भेजे जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में विद्युत निगम के अधिकारियों द्वारा भेजे जा रहे विद्युत चोरी के नोटिसों से परेशान युवक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आत्महत्या की अनुमति मांगी है। पीड़ित का कहना है कि विभाग द्वारा पिछले दो वर्षों से उसका मानसिक और आर्थिक शोषण किया जा रहा है।
यहां का है मामला
थाना जसराना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी सचिन कुमार का विद्युत कनेक्शन है। सचिन का कहना है कि प्रतिमाह विद्युत बिल का भुगतान किया जा रहा है। उसके बाद भी चेकिंग के नाम पर उसके पास विद्युत चोरी के नोटिस भेजे जा रहे हैं। पीड़ित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर आत्महत्या करने की अनुमति मांगी है। पीड़िता का कहना है कि विभाग द्वारा पूर्व में 24 सितंबर 2021 को एक नोटिस भेजकर विद्युत चोरी करने का आरोप लगाया था। इस दौरान उसने किसी तरह से जुर्माना अदा कर दिया। विभाग द्वारा उसके यहां फिर से 20 मार्च 2023 को नोटिस भेज 45,473 रुपये का जुर्माना लगा दिया गया है। जिसमें उसके ऊपर चोरी से विद्युत का उपभोग करने का आरोप लगाया गया है।
ये भी पढ़ें - पुजारी निकला पापी: शराब पीकर बन जाता है हैवान, सामने आई ऐसी करतूत; ग्रामीणों को सता रहा ये डर
मिल रही हैं धमकियां
विभागीय अधिकारियों द्वारा समस्या का समाधान करने के बजाय धमकियां दी जा रही है। पीड़ित का कहना है कि विद्युत निगम के रवैये की वजह से उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी धूमिल हो रही है। जिसके कारण वो आत्महत्या करने को मजबूर है। अधिशाषी अभियंता रुद्रेश पांडेय ने कहा चेकिंग के दौरान अनियमितता मिलने पर नोटिस जारी किया जाता है। अगर कोई परेशानी है तो युवक कार्यालय आकर प्रत्यावेदन दे सकता है। अनावश्यक रूप से किसी को परेशान नहीं किया जा रहा है।