{"_id":"64c54fbcb0c4119d550fd5ac","slug":"troubled-by-the-harassment-of-in-laws-the-young-man-committed-suicide-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-1883-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ससुरालीजन की प्रताडऩा से परेशान युवक ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ससुरालीजन की प्रताडऩा से परेशान युवक ने की खुदकुशी
Sat, 29 Jul 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
भोगांव।
मोहल्ला फाजिलगंज निवासी एक युवक ने ससुरालीजन की प्रताडऩा से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। शव घर के कमरे में पंखा के कुंडा में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना के बाद मृतक के परिजन में कोहराम मचा हुआ है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला फाजि़लगंज के रहने वाले मोहम्मद इमरान बेग (29) का शव शनिवार की सुबह घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। जानकारी होने के बाद घर में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने परिजन से जानकारी ली। मृतक के बड़े भाई मोहम्मद मकसूद ने बताया कि भाई इमरान का निकाह दो वर्ष पूर्व जनपद फर्रुखाबाद निवासी आसमा निसात के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही भाई की पत्नी ने शर्त रखी कि वह तभी आएगी जब इमरान परिवार से अलग रहेगा। ऐसा न करने पर ससुराल आने से मना कर दिया। इसके बाद न्यायालय में मुकदमा दर्ज करा दिया। कई बार समझौता के माध्यम से विदा कराने के प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। 28 जुलाई को भी फतेहगढ़ महिला थाने में समझौता के प्रयास किए। लेकिन वहां पत्नी व उसके परिजन नहीं माने। मकसूद ने पुलिस को बताया कि ससुरालीजन की प्रताडऩा और पत्नी के घर न आने की वजह से ही भाई ने खुदकुशी की है। सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांंग की। पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया।
-- -- -
शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। तहरीर पर जांच की जा रही है।
भोलू सिंह भाटी, प्रभारी निरीक्षक